Page Loader
भाजपा ने दिल्ली में बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित
भाजपा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक बुलाई (फाइल तस्वीर: एक्स/@Dev_Fadnavis)

भाजपा ने दिल्ली में बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

लेखन गजेंद्र
May 13, 2025
02:14 pm

क्या है खबर?

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के शांत होने और संघर्ष विराम की घोषणा के बाद अब भाजपा 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी को लेकर मंथन करने जा रही है। इसी के तहत भाजपा ने 25 मई को दिल्ली में सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

अभियान

भाजपा ने शुरू किया है तिरंगा अभियान

भाजपा ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को लेकर बड़ी रणनीतिक तैयारी की है। वह इस अभियान की उपलब्धियों और उद्देश्यों को बताने के लिए हर राज्य की राजधानी, जिले और संभाग में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। यह अभियान 13 मई से शुरू, जो 23 मई तक चलेगा। मंगलवार को हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यात्रा निकली है। संभावना है कि मुख्यमंत्रियों को इस अभियान के बारे में जनता तक संदेश पहुंचाने को कहा जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

हरियाणा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते नायब  सिंह सैनी