Loading...
भाजपा ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया, सतीश पुनिया को पंजाब की कमान
भाजपा ने विनोद तावड़े, तरुण चुग और सतीश पुनिया को प्रदेशों की कमान सौंपी

भाजपा ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया, सतीश पुनिया को पंजाब की कमान

लेखन गजेंद्र
Aug 18, 2026
11:54 am

क्या है खबर?

भाजपा ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए 3 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को 3 प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। साथ ही, राज्यसभा सांसद सतीश पुनिया को पंजाब की जिम्मेदारी और सांसद तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तावड़े के साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है।

नियुक्ति

क्यों खास हैं ये नियुक्तियां?

अगले साल 7 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। फरवरी और मार्च में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, नवंबर में हिमाचल प्रदेश औऱ दिसंबर में गुजरात के चुनाव हो सकते हैं।

भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों को चुनावी रणनीति में अहम हैं और पार्टी राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रभारी तय करती है।

उत्तर प्रदेश, गुजरात में भाजपा की सरकार है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी है। प्रभारी राज्य और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय बनाते हैं।

नियुक्ति

विनोद ताड़वे की नियुक्ति है अहम?

उत्तर प्रदेश में राज्य और केंद्रीय नेतृत्व में अंदरखाने टकराव की खबरों के बीच विनोद तावड़े की नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा हैट्रिक जीत के लिए चुनाव लड़ेगी। यहां लोकसभा की सीटें भी सबसे अधिक हैं। विधानसभा में जीत से भाजपा के लिए लोकसभा की राह आसान होती है।

तावड़े इससे पहले बिहार के प्रभारी थे, जहां उन्होंने जीत दर्ज कराई। 2022 में तावड़े 5 राज्यों में चुनाव समन्वयक थे, जिसमें भाजपा पंजाब हारी थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

भाजपा की सूची जारी

ADVERTISEMENT