Page Loader
बिहार के मंत्री बोले- प्रियंका गांधी खूबसूरत, लेकिन खूबसूरती से चुनाव नहीं जीते जाते

बिहार के मंत्री बोले- प्रियंका गांधी खूबसूरत, लेकिन खूबसूरती से चुनाव नहीं जीते जाते

Jan 25, 2019
12:55 pm

क्या है खबर?

प्रियंका गांधी के औपचारिक तौर पर राजनीति में उतरने के बाद उन पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रियंका गांधी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि खूबसूरत चेहरे के आधार पर चुनाव नहीं जीते जा सकते। उनके इस बयान पर विवाद होना तय है। आइये जानते हैं नारायण झा ने अपने बयान में क्या कहा।

बयान

क्या है विनोद नारायण झा का पूरा बयान

विनोद नारायण झा ने कहा, "खूबसूरत चेहरों के दम पर वोट नहीं जीते जा सकते। इससे भी बढ़कर तथ्य यह है कि वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं, जिन पर भूमि घोटाले और भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है। वह बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उसके अलावा उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है।" साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रियंका की तुलना इंदिरा से करते हैं, लेकिन यह गलत है।

ट्विटर पोस्ट

मंत्रीजी का बयान

सुमित्रा महाजन का बयान

सुमित्रा महाजन ने भी प्रियंका की एंट्री को लेकर कसा तंज

प्रियंका गांधी के राजनीति में उतरने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी तंज कसा था। उन्होंने कहा कि वह अच्छी महिला हैं और राहुल जी ने भी मान लिया है कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते इसलिए वह प्रियंका की मदद ले रहे हैं। यह अच्छी बात है। हालांकि, कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने उनके इस बयान की आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि स्पीकर को राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

ट्विटर पोस्ट

सुमित्रा महाजन का बयान

जिम्मेदारी

पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार संभालेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाते हुए प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है। काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका राजनीति में उतर सकती हैं। वे पर्दे के पीछे हमेशा सक्रिय रही हैं। अमेठी और रायबरेली में चुनावों के दौरान प्रियंका ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए प्रचार किया था। प्रिंयका फरवरी के पहले सप्ताह से अपना कार्यभार संभालेंगी।