Loading...
जनता दल के विधायक अनंत सिंह बोले- नीतीश के साथ रहते हुए 9 हत्याएं करवाई
अनंत सिंह पटना के मोकामा विधानसभा सीट से JDU के विधायक हैं

जनता दल के विधायक अनंत सिंह बोले- नीतीश के साथ रहते हुए 9 हत्याएं करवाई

लेखन गजेंद्र
Oct 16, 2026
06:18 pm

क्या है खबर?

बिहार की राजधानी पटना की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने समाचार एजेंसी IANS से कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए जितनी कुर्बानी दी है, उतनी किसी ने नहीं दी। उन्होंने स्वीकार किया कि नीतीश कुमार के साथ रहकर उन्होंने 9 हत्या करवाई है। अनंत सिंह इस समय विधान परिषद चुनाव (MLC) को लेकर JDU से नाराज हैं।

बयान

क्या बोले अनंत?

MLC चुनाव विवाद को लेकर पत्रकार ने अनंत से पूछा कि क्या वे अभी भी अपनी पार्टी का समर्थन करते हैं, तो उन्होंने कहा, "पार्टी हमें माने या न माने हम पार्टी को मानते हैं, हमने कुर्बानी दी है। मेरे जितनी कुर्बानी किसने किए हैं? उस समय नीतीश जी कुछ भी नहीं थे, वे यहां-वहां घूमा करते थे। उस दौर में, नीतीश जी के साथ रहते हुए, मैंने 9 लोगों की हत्या करवाई थी। किसने हमारी जितनी कुर्बानी दी है।"

ट्विटर पोस्ट

अनंत सिंह का बयान

ADVERTISEMENT

विवाद

क्या चल रहा है MLC चुनाव का विवाद?

बिहार MLC चुनाव में JDU ने पटना स्नातक सीट से नीरज सिंह को उतारा है। अनंत और नीरज दोनों धुर विरोधी हैं।

अनंत का आरोप है कि नीरज ने उनको हरवाने में मदद की थी और पुराने AK-47 मामले में जेल भिजवाने की कोशिश की। इसी को लेकर अनंत लगातार नीरज के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने पार्टी के विपरीत जाकर जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को समर्थन देने की बात कही है।

इसी से राजनीतिक विवाद खड़ा है।

ADVERTISEMENT

सफाई

अनंत ने अपने बयान पर दी सफाई

अनंत का बयान सोशल मीडिया पर सामने आने पर विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भाजपा और JDU को निशाने पर लिया है।

हालांकि, अनंत ने सफाई दी कि जो खबर चल रही है, वह गलत है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए अपने 9 लोगों की कुर्बानी दी है, न की 9 लोगों की जान ली है।

उन्होंने 2004 में वह घटना भी बताई, जिसमें उनके 9 लोग मारे गए थे।

ट्विटर पोस्ट

अनंत ने दी सफाई

घटना

किस घटना का जिक्र कर रहे थे अनंत?

अनंत ने अपनी सफाई में पत्रकारों को बताया कि जब उन्होंने लालू यादव का साथ छोड़कर नीतीश का साथ दिया, तो उनको बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि एक मुठभेड़ में उनके 8 लोग मार दिए गए थे और यही उनकी कुर्बानी थी।

बता दें कि यह घटना अगस्त 2004 की थी, जब अनंत सिंह के लोगों और विशेष कार्य बल (STF) में मुठभेड़ हुई थी। मारे गए लोगों पर हत्या, अपहरण, डकैती के मामले दर्ज थे।

ADVERTISEMENT