Page Loader
बिहार: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरे बच्चे के पिता बने, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म
तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने (तस्वीर: एक्स/@yadavtejashwi)

बिहार: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरे बच्चे के पिता बने, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

लेखन गजेंद्र
May 27, 2025
10:41 am

क्या है खबर?

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव (पूर्व में राचेल गोडिन्हो) ने कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी तेजस्वी ने खुद एक्स पर तस्वीर साझा कर दी। उन्होंने लिखा, 'सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान !'

ट्विटर पोस्ट

तेजस्वी यादव ने साझा की खुशखबरी

परिवार

तेजस्वी और राजश्री की है एक बेटी

तेजस्वी और राजश्री ने 2021 में शादी की थी। दोनों की पहली संतान एक बेटी है, जिसका नाम कात्यायनी है। बेटी मार्च मार्च 2023 में पैदा हुई थी। लालू प्रसाद यादव के परिवार को यह खुशखबरी तब मिली, जब उनके परिवार और पार्टी में बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर उधल-पुथल है। रविवार को लालू यादव ने तेज को पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं के अनुरूप आचरण न करने के कारण पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया था।