Page Loader
भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
प्रशांत किशोर ने उदय सिंह को बनाया जनसुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष (तस्वीर: एक्स/@PK_for_CM)

भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

लेखन गजेंद्र
May 19, 2025
06:43 pm

क्या है खबर?

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में जुटी प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को यह पद मिला है। पार्टी संस्थापक प्रशांत ने मीडिया से कहा कि उदय पिछले ढाई साल से पार्टी में कार्य कर रहे हैं, उनको 150 सदस्यों वाली कोर कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उदय बोले कि जनसुराज बिहार की मांग पर बना है।

पहचान

कौन हैं उदय सिंह?

उदय सिंह बिहार के पूर्णिया के रसूखदार परिवार से हैं। उन्होंने 2 बार यहां से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता है। 2019 के चुनाव में यह सीट जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पास चली गई, तब उदय भाजपा से कांग्रेस में आ गए, लेकिन चुनाव हार गए। कांग्रेस से अलग होने के बाद उदय जनसुराज से जुड़ गए थे। उनका परिवार राजनीति के अलावा नौकरशाही में भी रहा है।

सांसद

उदय सिंह की मां भी रहीं 2 बार सांसद

उदय की मां माधुरी भी पूर्णिया से 2 बार सांसद रही हैं। इनके 2 भाई और 4 बहन हैं। बड़े भाई एनके सिंह सेवानिवृत्त IAS अधिकारी और JDU के राज्यसभा सांसद रहे हैं। एनके सिंह अब भाजपा में हैं। उनको केंद्र ने 2017 में 15वें वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया था। उदय की बहन श्यामा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह की बहू हैं, वह औरंगाबाद से सांसद का चुनाव लड़ चुकी हैं। दो अन्य बहनें IAS अधिकारी रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

प्रशांत किशोर का बयान