Page Loader
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को देखकर काटी कन्नी, नतमस्तक हुए; देखें वीडियो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बचते नजर आए

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को देखकर काटी कन्नी, नतमस्तक हुए; देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Nov 14, 2023
03:09 pm

क्या है खबर?

बिहार में जातिगत जनगणना की रिपोर्ट और उस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को लेकर मचे बवाल के बाद एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें हमेशा मीडिया से खुलकर बात करने वाले और उनके सवालों का जवाब देने वाले नीतीश मीडिया से बचते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नीतीश एक कार्यक्रम से निकलते समय पत्रकारों को देखकर 2 बार हाथ जोड़ते हैं और उनके सामने नतमस्तक होते दिख रहे हैं।

वीडियो

पत्रकारों ने पूछा- काहे नाराज हैं सर

कार्यक्रम से निकलते समय पत्रकारों ने नीतीश कुमार को आवाज लगाकर एक बाइट देने के लिए कहा तो उन्होंने हाथ जोड़कर मना कर दिया। इस पर एक पत्रकार पूछ बैठे, "काहे नाराज हैं सर?" इस पर नीतीश नतमस्तक करके निकल गए। बता दें कि नीतीश कुमार पिछले दिनों अपने 2 बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहे। उनके विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए गए तर्क और जीतनराम मांझी को बुरा-भला कहने पर विवाद हुआ था।

ट्विटर पोस्ट

देखिए, पत्रकारों के आगे कैसे नतमस्तक हुए नीतीश कुमार