Page Loader
बिहार: हिंसा के बीच इफ्तार पार्टी में शामिल हुए नीतीश कुमार तो भाजपा ने घेरा
बिहार में हिंसा के कुछ दिन बाद नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर भाजपा ने घेरा (तस्वीर: ट्विटर/@nitishkumar)

बिहार: हिंसा के बीच इफ्तार पार्टी में शामिल हुए नीतीश कुमार तो भाजपा ने घेरा

लेखन गजेंद्र
Apr 04, 2023
04:56 pm

क्या है खबर?

बिहार में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर भाजपा ने उन पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "नीतीश कुमार वोट की खातिर बिहार को इस्लामिक स्टेट में बदलना चाहते हैं।" उन्होंने डिजिटल लाल किले की पृष्ठभूमि वाले मंच पर खड़े होने के लिए नीतीश का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने कहा कि नीतीश को मस्जिद में ही ऑफिस खोल देना चाहिए।

बयान

रामनवमी पर हुई हिंसा में 100 से अधिक लोग गिरफ्तार

नीतीश की इफ्तार पार्टी पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "नीतीश ने दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं किया।" मुख्यमंत्री पटना स्थित फुलवारी शरीफ में इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। उनके मंच पर पीछे डिजिटल लाल किले की पृष्ठभूमि थी। बिहार के कई इलाकों में रामनवमी के उत्सव के दौरान हिंसा भड़क गई थी। दंगा प्रभावित सासाराम और बिहार शरीफ से 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।