Page Loader
तमिलनाडु में AIADMK-BJP गठबंधन पर मुहर, लोकसभा चुनाव में साथ उतरेंगी दोनों पार्टियां

तमिलनाडु में AIADMK-BJP गठबंधन पर मुहर, लोकसभा चुनाव में साथ उतरेंगी दोनों पार्टियां

Feb 19, 2019
06:18 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के बाद अब दक्षिण भारत मेंं भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ा साथी मिल गया है। तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए AIADMK और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन हो गया है। तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए AIADMK और BJP के बीच गठबंधन हुआ है। यह बड़ा गठबंधन है और वे चुनावों में जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

जानकारी

महाराष्ट्र में शिवसेना और BJP का गठबंधन तय

सोमवार को महाराष्ट्र में BJP और शिवसेना के बीच गठबंधन पर मुहर लगी थी। कुल 48 लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में भाजपा 25 सीटों पर जबकि शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ट्विटर पोस्ट

ओ पन्नीरसेल्वम ने की घोषणा

पिछला चुनाव

2014 में BJP को मिली थी एक सीट

2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में MDMDK, PMK और DMDK के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। मोदी लहर के बावजूद BJP का गठबंधन राज्य में केवल दो सीटें जीत पाया था। इनमें से BJP को एकमात्र सीट कन्याकुमारी से मिली थी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता जे जयललिता के नेतृत्व में AIADMK ने 37 सीटें जीती थीं। बता दें कि आम चुनाव से पहले BJP दक्षिण भारत में NDA के कुनबे को बढ़ाने में जुटी है।

ट्विटर पोस्ट

पन्नीरसेल्वम ने बताया जिताऊ गठबंधन

गठबंधन

BJP के हिस्से में पांच सीटें

BJP की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि AIADMK और BJP के बीच बातचीत सफल रही है और दोनों पार्टियां तमिलनाडु में एक साथ चुनाव और उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन तमिलनाडु में AIADMK और राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगा। इस गठबंधन में BJP और AIADMK के अलावा पत्तली मक्कल कात्ची (PMK) भी शामिल है। बता दें, राज्य की 39 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के हिस्से पांच सीटें आई हैं।