NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: अमित शाह के घर के आगे प्रदर्शन करने जा रहे कई AAP विधायक हिरासत में
    अगली खबर
    दिल्ली: अमित शाह के घर के आगे प्रदर्शन करने जा रहे कई AAP विधायक हिरासत में

    दिल्ली: अमित शाह के घर के आगे प्रदर्शन करने जा रहे कई AAP विधायक हिरासत में

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 13, 2020
    01:07 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राघव चड्ढा और संजीव झा आदि विधायकों को हिरासत में ले लिया है।

    ये विधायक दिल्ली नगर निगम (MCD) में पैसों में कथित दुरुपयोग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के निवास के सामने प्रदर्शन करने जा रहे थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के चड्ढा को राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है।

    इससे पहले चड्डा ने MCD में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

    बयान

    कई कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि चड्ढा, रितुराज गोविंद, संजीव झा और कुलदीप कुमार को उनकी विधानसभाओं में पड़ने वाले पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

    ट्वीट

    चड्ढा ने कही घर से हिरासत में लिए जाने की बात

    वहीं चड्ढा ने खुद को घर से हिरासत में लेने की बात कही है।

    उन्होंने लिखा, 'भाजपा की MCD को जितना पैसा दो वो सब डकार जाते हैं। अब भाजपा के मेयर और पार्षद मुख्यमंत्री जी के घर के बाहर बैठे हैं कि हमें 13000 करोड़ और दो ताकि हम वो भी डकार जाएं। पुलिस उन्हें धरना करने देती है, हम अमित शाह जी से मिलने जाना चाहते हैं तो हमें घर से ही हिरासत में ले लिया जाता है।'

    ट्विटर पोस्ट

    पुलिस हिरासत में चड्ढा

    BJP शासित MCD ने दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा ₹2500 करोड़ का घोटाला किया। हमने गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे मेरे आवास से ही गिरफ्तार कर लिया है। अमित शाह जी, आप अपनी पुलिस के दम पर अपनी पार्टी का भ्रष्टाचार क्यों दबाना चाहते हैं? pic.twitter.com/Ij9oHkYSGP

    — Raghav Chadha (@raghav_chadha) December 13, 2020

    आरोप

    MCD ने किया दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला- चड्ढा

    इससे पहले के एक ट्वीट में उन्होंने MCD पर दिल्ली के इतिहास के सबसे बड़ा घोटाला करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने लिखा, 'भाजपा शासित MCD ने दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा 2,500 करोड़ रुपये का घोटाला किया। हमने गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे मेरे आवास से ही गिरफ्तार कर लिया है। अमित शाह जी, आप अपनी पुलिस के दम पर अपनी पार्टी का भ्रष्टाचार क्यों दबाना चाहते हैं?'

    जानकारी

    दिल्ली पुलिस ने विधायकों को नहीं दी थी धरने की अनुमति

    MCD में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चड्ढा ने दिल्ली पुलिस से अमित शाह के घर के आगे धरना देने की इजाजत मांगी थी।

    दिल्ली पुलिस ने उनकी अर्जी को ठुकराते हुए उनसे सहयोग की अपील की थी।

    पुलिस ने उनके पत्र का जवाब देते हुए लिखा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री के आवास के बाहर किसी भी तरह की भीड़ को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है।

    MCD में कथित भ्रष्टाचार

    AAP ने की CBI मांग की जांच

    शनिवार को AAP ने NDMC और SDMC में कथित तौर पर 2,500 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले की CBI से जांच की मांग की थी।

    पार्टी विधायक और प्रवक्ता आतिशी ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    उन्होंने कहा कि MCD में जिन 2,500 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, उतने में डॉक्टरों, नर्सों, मेडिकल कर्मचारियों और अध्यापकों को वेतन दिया जा सकता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भ्रष्टाचार
    अमित शाह

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट चलाती थी सोनू पंजाबन, अब हुई 24 साल की सजा दिल्ली
    दिल्ली: देखभाल केंद्र में मरीज ने किया कोरोना वायरस संक्रमित नाबालिग का यौन शोषण, बनाई वीडियो दिल्ली
    दिल्ली पुलिस भर्ती: 12वीं पास वालों के लिए 5,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती दिल्ली
    दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन ने अपनी भूमिका स्वीकारी, 'कुछ बड़ा' करने की थी योजना- पुलिस दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सभी पुराने मंत्री बरकरार अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: अलग-अलग इलाकों में हर महीने होगा सुंदरकांड का पाठ, केजरीवाल के विधायक ने दी जानकारी दिल्ली
    गृह मंत्री अमित शाह से मिले अरविंद केजरीवाल, चुनाव के बाद पहली आधिकारिक मुलाकात दिल्ली
    मनोज तिवारी बोले- भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं को न लड़ने दिया जाए चुनाव मनोज तिवारी

    भ्रष्टाचार

    भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाएंगे नवाज शरीफ, मिली सात साल की सजा पाकिस्तान समाचार
    भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 आयकर अधिकारियों को किया जबरन रिटायर केंद्र सरकार
    भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी, जबरन रिटायर किए 15 और अधिकारी वित्त मंत्रालय
    मोदी की राह पर योगी, कहा- खुद रिटायर हों भ्रष्ट अधिकारी, नहीं तो करेंगे जबरन रिटायर नरेंद्र मोदी

    अमित शाह

    गृह मंत्री अमित शाह को मिली AIIMS से छुट्टी, पोस्ट-कोविड केयर के लिए थे भर्ती कोरोना वायरस
    सरकार ने कंगना को दी Y+ श्रेणी की सुरक्षा, अभिनेत्री ने अमित शाह का किया धन्यवाद बॉलीवुड समाचार
    गृह मंत्री अमित शाह की तबियत बिगड़ी, दोबारा हुए AIIMS में भर्ती दिल्ली
    देश में अब तक ये आठ केंद्रीय मंत्री हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित नितिन गडकरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025