NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आज भाजपा मुख्यालय पर AAP का प्रदर्शन, केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेता मार्च करते हुए पहुंचेंगे
    अगली खबर
    आज भाजपा मुख्यालय पर AAP का प्रदर्शन, केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेता मार्च करते हुए पहुंचेंगे
    अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP का भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन

    आज भाजपा मुख्यालय पर AAP का प्रदर्शन, केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेता मार्च करते हुए पहुंचेंगे

    लेखन मुकुल तोमर
    May 19, 2024
    10:19 am

    क्या है खबर?

    आज बड़ा विरोध-प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के तमाम बड़े नेता कार्यकर्ताओं के साथ मार्च करते हुए भाजपा मुख्यालय जाएंगे।

    पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में AAP यह प्रदर्शन करने जा रही है।

    प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा मुख्यालय के सामने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि AAP ने प्रदर्शन की मंजूरी नहीं ली है, इसलिए उसे मार्च नहीं करने दिया जाएगा।

    चुनौती

    केजरीवाल ने कल किया था प्रदर्शन का ऐलान

    AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कल वीडियो जारी करते हुए इस प्रदर्शन का ऐलान किया था।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा था कि वे एक-एक करके AAP नेताओं को जेल में डालना बंद करें और वे रविवार दोपहर 12 बजे सभी बड़े AAP नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय आएंगे, उन्हें (मोदी) जिस-जिस को जेल में डालना है, एक साथ डाल दें।

    उन्होंने अपने निजी सहायक (PA) की गिरफ्तारी के बाद यह बयान जारी किया था।

    बयान

    केजरीवाल ने और क्या कहा था?

    केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते हुए कहा था, "आपको लगता है कि आप आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को कुचल दोगे। ऐसे आम आदमी पार्टी नहीं खत्म होने वाली, आप एक बार डालकर देखो। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश में लोगों के दिल में चला गया है। आप जितने AAP नेताओं को जेल में डालोगे, उससे 100 गुना नेता ये देश पैदा करेगा।"

    गिरफ्तारी

    कल गिरफ्तार किए गए थे केजरीवाल के PA

    बता दें, दिल्ली पुलिस ने कल शनिवार को केजरीवाल के PA बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था।

    उन्हें AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    मालीवाल का आरोप है कि 13 मई को जब वह केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गईं तो कुमार ने उन्हें थप्पड़ों और लातों से बुरी तरह पीटा, शर्ट खींची और जान से मारने की धमकी दी।

    अन्य नेता

    AAP के ये नेता भी जेल में

    AAP के दूसरे सबसे बड़े नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शराब नीति मामले में जेल में बंद हैं।

    इसके अलावा एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं।

    केजरीवाल खुद शराब नीति मामले में 50 दिन जेल में रहे और अभी चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।

    AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी 6 महीने जेल में रहने के बाद हाल ही में बाहर आए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार
    दिल्ली की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    AAP ने गुवाहाटी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार वापस लिया, कांग्रेस के सामने रखी यह मांग गुवाहाटी
    ED ने केजरीवाल को भेजे 2 समन, AAP बोली- मुख्यमंत्री को जेल में डालने का प्रयास अरविंद केजरीवाल
    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का बड़ा प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई सुप्रीम कोर्ट
    अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर भेजे गए, ED ने बताया शराब घोटाले का सरगना प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    भाजपा समाचार

    हैदराबाद: कौन हैं माधवी लता, जिनके मस्जिद पर काल्पनिक तीर चलाने को लेकर हो रहा विवाद?  हैदराबाद
    महाराष्ट्र: संजय निरुपम ने दिया भाजपा को समर्थन, कहा- कांग्रेस के लिए वोट बर्बाद न करें  संजय निरुपम
    ममता बनर्जी बोलीं- मैंने बनाया INDIA गठबंधन, कांग्रेस-CPIM पर वोट बर्बाद मत करना ममता बनर्जी
    लोकसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच पहले चरण का मतदान पूरा, कहां-कितने प्रतिशत मतदान हुआ? लोकसभा चुनाव

    दिल्ली की राजनीति

    फिर आमने-सामने केंद्र और दिल्ली सरकार, सिसोदिया बोले- पिछले दरवाजे से शासन करना चाहती है भाजपा दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन में मनोज तिवारी घायल, अस्पताल में भर्ती अरविंद केजरीवाल
    एक होंगे दिल्ली के तीनों नगर निगम, केंद्रीय कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: AAP और भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में रातभर दिया धरना, उपराज्यपाल का इस्तीफा मांगा आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025