Loading...
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 200 फिट लंबे तिरंगे के साथ रैली निकाली
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 200 फिट लंबे तिरंगे के साथ रैली निकाली

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 200 फिट लंबे तिरंगे के साथ रैली निकाली

लेखन गजेंद्र
Oct 16, 2026
02:55 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों के तिरंगा मार्च से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने शुक्रवार को 200 फीट झंडे के साथ तिरंगा रैली निकाली। चुनाव आयोग के खिलाफ रैली में तिरंगा पकड़कर 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए। हालांकि, इस दौरान किसी को हिरासत में लिए जाने की खबर नहीं मिली है। पार्टी के नेताओं ने शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क जाने की भी योजना बनाई है।

बयान

आम नेताओं ने पुलिस की सख्ती की आलोचना की

दिल्ली में पार्टी के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने तिरंगा रैली के दौरान भारी सुरक्षा तैनाती को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की।

भारद्वाज ने कहा, "यह सरासर पागलपन है कि वे कह रहे हैं कि हम भारत में तिरंगा नहीं फहरा सकते! हम इसे क्यों नहीं फहरा सकते? क्या हम कुछ गलत कर रहे हैं? और क्या यही वह संघर्ष नहीं था जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा गया था? हम इसे राष्ट्रपति भवन के ठीक सामने फहरा रहे हैं!"

ट्विटर पोस्ट

आम आदमी पार्टी की तिरंगा रैली

ADVERTISEMENT

मार्च

शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च का अह्वान किया है, जिसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है।

पुलिस ने इलाके में धारा 163 लागू की है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने रानी झांसी रोड पर स्थित एक आवास में अभिजीत दिपके को नोटिस दिया है।

पुलिस ने दिपके से किसी प्रकार का आयोजन न करने की बात कही है।

ADVERTISEMENT