Page Loader
दिल्ली की बारिश में AAP ने भाजपा को घेरा, किसी ने नाव चलाई तो कोई तैरा
दिल्ली में बारिश से हुए जलभराव में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने नाव चलाई

दिल्ली की बारिश में AAP ने भाजपा को घेरा, किसी ने नाव चलाई तो कोई तैरा

लेखन गजेंद्र
Jul 23, 2025
01:10 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को तेज बारिश से एक तरफ जगह-जगह जलभराव हो गया और दूसरी तरफ, इसने विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा सरकार को घेरने का मौका दे दिया। बुधवार को AAP नेताओं ने जलभराव में नाव चलाकर और तैराकी करके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार को निशाने पर लिया। नेताओं ने भाजपा के दावों को फेल बताते हुए उन्हें जलभराव में तैरने और नाव चलाने के लिए आमंत्रित किया है।

आरोप

पटपड़गंज और पश्चिम विनोद नगर का वीडियो साझा किया

AAP ने एक्स पर एक महिला का नाव चलाते वीडियो साझा कर लिखा, 'पटपड़गंज में आज सुबह हुई बारिश ने सड़कों पर नाव चलवा दी है। भाजपा के फर्जी दावे फेल होने पर स्थानीय जनता अब भाजपा के विधायक को भी इस जलभराव में नाव चलाने के लिए आमंत्रित कर रही है।' इसी तरह पश्चिम विनोद नगर का वीडियो साझा कर लिखा, 'जनता सड़कों पर तैर रही है और भाजपा नेताओं को भी तैराकी के लिए बुला रही है।'

ट्विटर पोस्ट

तैराकी का वीडियो

ट्विटर पोस्ट

जलभराव में नाव चलाती महिला