
इस वजह से शराब पीने के बाद लोग बोलने लगते हैं अंग्रेज़ी, शोध से हुआ ख़ुलासा
क्या है खबर?
शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। हालाँकि कई बार यह फ़ायदेमंद भी साबित हो जाती है। अगर आपको भी यक़ीन नहीं हो रहा है तो इस ख़बर को पढ़ने के बाद यक़ीन हो जाएगा।
बता दें कि शराब पीने के बाद कई बार लोग ऐसी भाषा बोलने लगते हैं, जिनका उन्हें अच्छे से ज्ञान नहीं होता है।
जिन लोगों को अंग्रेज़ी अच्छे से नहीं आती है, वो भी शराब पीने के बाद फ़र्राटेदार अंग्रेज़ी बोलने लगते हैं।
भाषा
शराब पीने के बाद बढ़ जाती है नई भाषाएं बोलने की संभावना
अब आप सोच रहे होंगे कि आख़िर ये कैसे संभव हो सकता है। दरअसल ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे की वजह निकलकर सामने आई है।
हाल ही में हुई एक शोध में इस बात का ख़ुलासा हुआ है कि शराब पीने के बाद नई भाषाएं बोलने की संभावना बढ़ जाती है।
लिवरपूल यूनिवर्सिटी, किंग्स कॉलेज लंदन और मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध से इस बात का पता लगाया।
शोध
शोध में शामिल किये गए 50 जर्मन लोग
इस शोध में जर्मनी के 50 लोगों को शामिल किया गया, जिन्होंने हाल ही में डच भाषा सीखी थी। शोध में शामिल होने वाले लोगों को शराब और बिना शराब वाली ड्रिंक पिलाई गई।
इसके बाद सभी को डच भाषा में बात करने के लिए कहा गया। डच भाषा के जानकारों ने सभी लोगों से बातचीत की और उसे रिकॉर्ड किया।
बात करने वाले लोगों को यह नहीं बताया गया कि किसने शराब पी है और किसने नहीं पी है।
शोधकर्ता
शराब पीने के बाद ज़्यादातर लोग बोलने लगे नई भाषा
शोध में पता चला कि जिन-जिन लोगों ने शराब पी थी, उनका उच्चारण ज़्यादा बेहतर था। उन्होंने सही तरीक़े से सवालों के जवाब दिए।
शोध से जुड़े एक शोधकर्ता ने बताया कि इससे यह बात साफ़ होती है कि शराब पीने के बाद ज़्यादातर लोग नई भाषा बोलने लगते हैं।
वहीं एक शोधकर्ता ने बताया कि छात्रों को काफ़ी कम मात्रा में शराब पीने के लिए दी गई थी। उन्होंने कहा कि शराब पीने से परेशनियाँ भी हो सकती हैं
जानकारी
मानसिक और शारीरिक तौर पर शराब होती है फ़ायदेमंद
वैज्ञानिकों का मानना है कि शराब के अपने कुछ फ़ायदे भी होते हैं। इससे हिचकी दूर होती है साथ ही मेटॉबालिज्म भी अच्छा होता है। अगर शराब का थोड़ी मात्रा में सेवन किया जाए तो यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फ़ायदेमंद होती है।
हानिकारक
दुनिया में 4 से 30 प्रतिशत तक मौतों की वजह होती है शराब
शराब से फ़ायदा होता है या नहीं; इसके बारे में सबके अलग-अलग विचार हैं, लेकिन इससे नुक़सान ज़रूर होता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार शराब के सेवन से अवसाद या तनाव, लिवर सिरोसिस, पेनक्रियाटाइटिस का ख़तरा बढ़ जाता है।
इससे मुँह, नाक, गले, पेट, जिगर और स्तन के कैंसर का भी ख़तरा बढ़ जाता है। दुनिया भर में कैंसर से होने वाली मौतों में 4 से 30 प्रतिशत तक मौतें शराब की वजह से होती हैं।