NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इस मानसून सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएँ ये ट्रेंडी फ़ैशन टिप्स
    इस मानसून सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएँ ये ट्रेंडी फ़ैशन टिप्स
    लाइफस्टाइल

    इस मानसून सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएँ ये ट्रेंडी फ़ैशन टिप्स

    लेखन प्रदीप मौर्य
    July 25, 2019 | 04:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इस मानसून सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएँ ये ट्रेंडी फ़ैशन टिप्स

    मानसून में मज़ा तो ख़ूब आता है, लेकिन कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, मानसून में लड़कियों को फ़ैशनेबल और स्टाइलिश रहने में भी परेशानी होती है। फ़ैशन की गलत समझ के कारण कई बार लड़कियाँ ऐसे स्टाइल चुन लेती हैं, जो न तो आरामदायक होता है और न ही उन पर सूट करता है। इसलिए आज हम आपको मानसून में स्टाइलिश और अलग दिखने के लिए कुछ ट्रेंडी फ़ैशन टिप्स बताने जा रहे हैं।

    फ़ैब्रिक और मेकअप

    फ़ैशन एक्सपर्ट का मानना है कि इस सीज़न में ब्राइट और बोल्ड कलर चुनना चाहिए। नियॉन, शिफ़ॉन, जॉर्जेट, लाइट कॉटन, नायलॉन मानसून के लिए बेहतर हैं, क्योंकि ये जल्दी सूखते भी हैं। वहीं, मानसून में लाइट या नेचुरल मेकअप ही करना अच्छा होता है। होठों पर ब्राइट शेड्स की लिपस्टिक लगाएँ, आँखों में ब्राइट कलर व कलर्ड आईलाइनर आपको ग्लैमरस दिखाएगा। मानसून में सभी ब्यूटी प्रोडक्ट वॉटर प्रूफ़ होने चाहिए।

    फूटवियर और आउटफिट्स

    मानसून में फूटवियर की अहम भूमिका होती है, इसलिए हाई हील्स, सैंडल और चप्पल की जगह फंकी फ़्लिप-फ़्लॉप या स्टाइलिश बरसाती जूते, शाइनी गमबूट्स या जेली फ़्लैट्स ट्राई करें। अगर आउटफिट्स की बात करें तो मानसून में कैपरी, स्कर्ट्स, शॉर्ट्स, मिडी, रैपअराउंड, वन पीस, लूज़ वन पीस शर्ट को अपने वॉर्डरोब में शामिल करें। मानसून में बोल्ड प्रिंट, एनिमल और फ़्लोरल प्रिंट ज़्यादा अच्छे लगते हैं और इससे आप सबसे अलग भी दिखेंगी।

    हेयर स्टाइल

    मानसून में सबसे ज़्यादा समस्या बालों को लेकर ही होती है, क्योंकि बाल जल्दी भीग जाते हैं और टूटने लगते हैं। फ़िशटेल, साइडबैंड, फ्रिजबैंड स्टाइल की चोटी मानसून में जँचती है। इसके अलावा मानसून में शॉर्ट हेयर कट भी अपनाया जा सकता है।

    ट्रेंडी एक्सेसरीज़

    मानसून के मौसम में स्टाइलिश दिखाने में एक्सेसरीज़ की भी अहम भूमिका होती है। सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए बोरिंग काले छाते और रेनकोट की जगह कलरफुल, पोल्का डॉट्स, ग्राफिक या ट्रांसपेरेंट छाते और रेनकोट ट्राई करें। इस मानसून रेन पेंचो भी ट्राई कर सकती हैं, जो आपको आकर्षक दिखाएगा। वहीं, बाहर निकलते समय वॉटरप्रूफ़ हैंडबैग का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो ट्रांसपेरेंट हैंडबैग भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मानसून
    फैशन टिप्स

    मानसून

    बारिश के मौसम में इस तरह करें अपने बालों की देखभाल, नहीं होगी कोई समस्या स्वास्थ्य
    मानसून में साधारण सर्दी-जुकाम और फ़्लू से बचने के लिए अपनाएँ ये उपाय स्वास्थ्य
    बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो मानसून में भूलकर भी न खाएँ ये पाँच चीज़ें स्वास्थ्य
    मानसून में स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये पौष्टिक फ़ूड्स स्वास्थ्य

    फैशन टिप्स

    गलती या फ़ैशन? इस जींस को देखकर आपके मन में उठेगा यही सवाल सोशल मीडिया
    #Alvida2018: ये रहे साल 2018 के सबसे अजीबो-गरीब फैशन ट्रेंड, जिसने भी देखा हो गया हैरान प्रियंका चोपड़ा
    सर्दियों में हर लड़की के पास होने चाहिए ये 5 हाई नेक स्वेटर लाइफस्टाइल
    महाराष्ट्र की 5 बेहतरीन और लोकप्रिय साड़ियां, जो हर महिला को जरूर करनी चाहिए ट्राई महाराष्ट्र
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023