NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ये हैं दुनिया के पाँच बेहतरीन अम्यूज़मेंट पार्क, ज़रूर करें यात्रा
    अगली खबर
    ये हैं दुनिया के पाँच बेहतरीन अम्यूज़मेंट पार्क, ज़रूर करें यात्रा

    ये हैं दुनिया के पाँच बेहतरीन अम्यूज़मेंट पार्क, ज़रूर करें यात्रा

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Aug 13, 2019
    06:25 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप परिवार के साथ बेहतर आनंद लेने के लिए विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अम्यूज़मेंट पार्क का भ्रमण निश्चित रूप से आपकी यात्रा का हिस्सा होना चाहिए।

    बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए थीम पार्क, भरपूर मस्ती करने और अपने गम को भूलने की बेहतरीन जगह है। इसके साथ ही आप वहाँ अपने परिवार के साथ कुछ गुणवत्ता पूर्ण समय भी बिता सकते हैं।

    यहाँ दुनिया के पाँच बेहतरीन अम्यूज़मेंट पार्क के बारे में जानिए।

    #1

    यूनिवर्सल स्टूडियो, सिंगापुर

    यूनिवर्सल स्टूडियो, एशिया में अपनी तरह के थीम पार्क में सबसे बेहतरीन है। सिंगापुर में स्थित इस पार्क में सात अलग-अलग थीम क्षेत्रों के भीतर 24 आकर्षण हैं, जो यक़ीनन आपको पसंद आएँगे।

    इन थीमों में हॉलीवुड, न्यूयॉर्क, साई-फाई सिटी, फ़ॉर फ़ॉर अवे, द लास्ट वर्ल्ड, मेडागास्कर और प्राचीन मिस्त्र शामिल हैं।

    इस थीम पार्क का शानदार थीम जोन और अविश्वसनीय जॉयराइड इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अम्यूज़मेंट पार्क बनाता है।

    #2

    डिज़्नीलैंड, पेरिस, फ्रांस

    पूरी दुनिया के सबसे बड़े और सबसे अच्छे अम्यूज़मेंट पार्कों में से एक फ़्रांस के पेरिस में स्थित डिज़्नीलैंड है।

    इसमें कुछ अद्भुत थीम हैं, जिनमें बिग थंडर माउंटेन और पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन शामिल हैं।

    इन अविश्वसनीय विषयों के अलावा पार्क विभिन्न मनोरंजन परिसरों, दुनिया के आकर्षक संगीतमय दौरे, रोलर कोस्टर राइड्स, शॉपिंग क्षेत्र और बहुत कुछ प्रदान करता है।

    विदेश यात्रा के दौरान इस अम्यूज़मेंट पार्क का भ्रमण आपको ख़ुश कर देगा।

    #3

    डिज़्नी का हॉलीवुड स्टूडियो, ऑरलैंडो, फ़्लोरिडा, अमेरिका

    1939 और 1940 के दशक के हॉलीवुड से प्रेरणा लेते हुए डिज़्नी का हॉलीवुड स्टूडियो कई क्लासिक फिल्मों की मेज़बानी कर रहा है।

    हॉलीवुड बोलेवार्ड, इको लेक, अमेरिका की सड़कों, एनिमेशन आँगन, टॉय स्टोरी लैंड और पिक्सार प्लेस सहित छह थीम क्षेत्र आपके अनुभव को शानदार बना देंगे।

    जब आप वहाँ जाएँगे तो अद्भुत मंच शो, मैजिक किंगडम के दृश्य, स्वादिष्ट भोजन जैसी कई चीज़ों का आनंद ले सकते हैं।

    #4

    पोर्ट एवेंटुरा, स्पेन

    दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले अम्यूज़मेंट पार्कों में से एक पोर्ट एवेंटुरा अम्यूज़मेंट पार्क है। यह आनंद और आराम करने के लिए एक शानदार जगह है।

    कोस्टा डोराडा के केंद्र में स्थित यह अम्यूज़मेंट पार्क एक ऐतिहासिक थीम पार्क है, जो ऐतिहासिक सभ्यता (भूमध्यसागरीय, सुदूर पश्चिम, मैक्सिको, चीन और पोलिनेशिया) पर आधारित है।

    पार्क का एक और प्रमुख आकर्षण अविश्वसनीय राजा खजुना है, जो यूरोप में सबसे अधिक प्रसिद्ध है।

    #5

    लेगोलैंड, डेनमार्क

    डेनमार्क में स्थित लेगोलैंड पूरी तरह से लेगो ब्रिक्स से निर्मित एक शानदार जगह है, जो दुनियाभर में बच्चों और परिवारों के बीच एक पसंदीदा जगह है।

    पार्क की शीर्ष गतिविधियों में से मंत्रमुग्ध दर्पण भूलभुलैया में भूतों का पीछा करना, पागल वैज्ञानिक से मिलना, उनके पागल प्रयोगों का सामना करना और बहुत कुछ शामिल है।

    इसके अलावा पार्क का मुख्य आकर्षण अद्भुत स्नोमोबाइल राइड है, जो आपको रोमांच से भर देगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फ्रांस
    स्पेन
    सिंगापुर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    फ्रांस

    उरुग्वे के खिलाफ अपने जूतों पर उरुग्वे के झंडे के साथ खेलेंगे फ्रेंच स्टार ग्रीज़मन फीफा विश्व कप
    इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत भारत की खबरें
    राफेल सौदे से 15 दिन पहले फ्रांस के रक्षा अधिकारियों से मिले थे अनिल अंबानी: रिपोर्ट अनिल अंबानी
    मोदी सरकार ने UPA सरकार से 2.86 प्रतिशत सस्ता किया राफेल सौदा, CAG रिपोर्ट में खुलासा लोकसभा

    स्पेन

    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हराया, न्यूजीलैंड ने भी किया विजयी आगाज अर्जेंटीना
    इस यू-ट्यूबर को प्रैंक करना पड़ा महंगा, लाखों के जुर्माने सहित हुई 15 महीने की जेल यूट्यूब
    ये पाँच म्यूज़ियम हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन म्यूज़ियम, ज़रूर देखें लंदन
    अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा जापान

    सिंगापुर

    सिंगापुर, पेरिस और हांगकांग बनी दुनिया की सबसे महंगी सिटी, भारत के ये शहर सबसे सस्ते पेरिस
    उत्तर कोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रम्प, किम से मिले दक्षिण कोरिया
    सिंगापुर में नीरव मोदी की बहन की कंपनी के अकाउंट सीज करने के आदेश भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025