NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / होली के अवसर पर घर पर बनाएँ ये पाँच पारंपरिक पकवान
    अगली खबर
    होली के अवसर पर घर पर बनाएँ ये पाँच पारंपरिक पकवान

    होली के अवसर पर घर पर बनाएँ ये पाँच पारंपरिक पकवान

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Mar 20, 2019
    01:40 pm

    क्या है खबर?

    कोई भी त्योहार हो, बिना स्वादिष्ट पकवानों के पूरा ही नहीं होता है। ख़ासतौर से त्योहार मिठाइयों के बिना पूरा नहीं होता है।

    कई लोग त्योहार का इंतज़ार इसलिए भी करते हैं, ताकि वो घर का बना हुआ स्वादिष्ट पकवान खा सकें।

    होली का त्योहार कल है और उसके लिए तैयारियाँ कई दिन पहले से ही शुरू हो गई हैं।

    आइए जानते हैं होली के अवसर पर घर पर बनाए जानें वाले पारंपरिक और स्वादिष्ट पकवानों के बारे में।

    पकवान 1

    मीठी कचौड़ी से मोहें मेहमानों का मन

    होली के दिन रंग के साथ-साथ पकवानों का भी महत्व होता है। इस दिन घर पर काफ़ी मेहमान आते हैं।

    ऐसे में उनका मुँह मीठा कराए बगैर जानें नहीं दिया जा सकता है। होली के दिन आपको तरह-तरह के पकवान देखने को मिल जाएँगे, लेकिन मीठी कचौड़ी आपको बहुत कम जगहों पर ही दिखेगी।

    मेहमानों को इस बार होली के दिन मीठी कचौड़ी खिलाकर उनका मन मोहें। इसे खोया और आटा द्वारा बनाया जाता है।

    पकवान 2

    इस होली बनाएँ सूखे मेवे वाली गुझिया

    होली का त्योहार हो और गुझिया की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। गुझिया एक ऐसा पकवान है जो होली के समय उत्तर भारत में बनाई जाती है।

    खोए वाली गुझिया तो आपने हर होली पर खाया होगा, लेकिन इस होली आप ख़ुद और मेहमानों के लिए सूखे मेवे वाली गुझिया बनाएँ।

    इसमें केवल सूखे मेवे ही होते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होती है। इस बार यही गुझिया घर पर बनाएँ।

    पकवान 3

    मलाई घेवर से मीठा करें मेहमानों का मुँह

    घेवर बहुत पुराना और पारंपरिक पकवान है। राजस्थान में यह लगभग हर त्योहार पर बनाया जाता है।

    यह मिठाई पूरी मलाई से बनाई जाती है। अगर आपको या आपके परिवारजनों को घेवर बहुत पसंद है तो इस होली बिना देर किए घर पर मलाई घेवर बनाएँ। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

    मलाई घेवर को बनाने के लिए आपको बहुत ज़्यादा समय की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इसे 1-2 घंटे में आसानी से बनाया जा सकता है।

    पकवान 4

    होली पर ख़ुद का और मेहमानों का मुँह मीठा करें काजू हलवा से

    बिना मीठे के भारतीय त्योहारों की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वैसे तो हलवा किसी भी समय बना सकते हैं, लेकिन होली के समय आप ख़ास तरह का हलवा बना सकते हैं।

    इस होली आप काजू का हलवा बनाएँ। आपको बता दें कि काजू का हलवा बनाने में आपको ज़्यादा समय नहीं लगता है।

    यह देखने में बहुत ही साधारण लगता है, लेकिन इसका स्वाद आपका मन मोह लेगा। इसलिए इसकी सूरत पर मत जाना।

    पकवान 5

    गुलाब जामुन से मेहमानों का करें मुँह मीठा

    गुलाब जामुन भारत में सबसे ज़्यादा खाई जानें वाली मिठाई है। यह भारत के लगभग हर कोने में आसानी से मिल जाती है।

    गुलाब जामुन वैसे तो आपको हर समय मिल जाता है, लेकिन होली के अवसर पर आप इसे अपने घर पर ही बना सकते हैं।

    गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको खोए की ज़रूरत पड़ेगी। गुलाब जामुन बनाने में आपको ज़्यादा से ज़्यादा 1-2 घंटे का समय लगता है, इसलिए ज़्यादा परेशानी भी नहीं होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती
    चेन्नई हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय इंडिगो विमान में सवार यात्री की मौत चेन्नई
    योगी आदित्यनाथ का फैसला, उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण योगी आदित्यनाथ
    अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' का मुख्य गाना जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  यशराज फिल्म्स

    भारत की खबरें

    आतंकवाद पर पाकिस्तान फिर बेनकाब, आतंकी संगठन का सरगना हुआ इमरान खान की पार्टी में शामिल पाकिस्तान समाचार
    लड़की के हैं तीन बॉयफ़्रेंड, तीनों से करती है प्यार, बॉयफ़्रेंड को भी परेशानी नहीं अजब-गजब खबरें
    रूस से परमाणु पनडुब्बी लेगा भारत, दोनों देशों के बीच हुआ तीन अरब डॉलर का सौदा चीन समाचार
    पाकिस्तान में अभी भी चल रहे हैं आतंकी कैंप, कुल 22 में से 9 जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025