Page Loader
ऑफिस का तनाव दूर करने के लिए अपनी टेबल पर रखें ये चीजें

ऑफिस का तनाव दूर करने के लिए अपनी टेबल पर रखें ये चीजें

Jan 07, 2020
09:17 am

क्या है खबर?

तनाव इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। चाहे घर की परेशानी का हो या ऑफिस की, इसका सीधा असर इंसान के व्यक्तित्व और स्वभाव पर पड़ता है। ऐसे में तनाव से दूर रहने के लिए खानपान के साथ आसपास का माहौल भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। आज हम आपको बताएंगे कि ऑफिस में आपके टेबल पर किन चीजों के होने से आप तनाव से दूर रह सकते हैं।

जानकारी

तनाव से दूर रखता है बांस का पाैधा

ऑफिस का माहाैल अच्छा बनाने के लिए बांस का पाैधा शुभ माना जाता है और इसे लाल रिबन बांध कर तैयार करते है। कहते है कि यह पाैधा मानसिक तनाव कम करने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है। फेंगशुई के अनुसार, जिस प्रकार बांस का पाैधा परेशानियों को झेल कर भी सीधा खड़ा रहता है। वैैसे ही उसे देखकर लोगाें को प्रेरणा मिलती है कि जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या आए, उसका मुकाबला हिम्मत से करें।

लाभ

क्रिस्टल-ट्री टेबल पर रखने से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

अक्सर घर या ऑफिस में सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें क्रिस्टल-ट्री का भी उपयोग महत्वपूर्ण है। क्रिस्टल-ट्री कई प्रकार के होते है, इनमें रोज क्वार्टज, क्वार्टज, ऐमेथिस्ट और कीमती मोती आदि शामिल हैं। इसे बनाते समय कई तरह के रत्नों और स्फटिकों का उपयोग किया जाता है। इसे ऑफिस के टेबल पर सजावट के रूप में रखा जा सकता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और माहाैल अच्छा रहता है।

शुभ

लाफिंग बुद्धा मूर्ति से होगा आर्थिक समस्या का समाधान

आपने लाफिंग बुद्धा की हंसती हुई मूर्ति घर, दुकान या ऑफिस में देखी होंगी। जिसमें एक बुद्धा पैसों की पोटली लिए नज़र आता है। इसे ऑफिस में टेबल पर आसानी से रखा जा सकता है। कहते है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति मेन गेट पर लगाने से पैसों से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है। इसके अलावा लोग लाफिंग बुद्धा की मूर्ति में ड्रैगन पर बैठे, नाव पर बैठे, सिक्सा और पंखा पकड़े हुए मूर्तियों का उपयोग करते है।

फायदे

क्रिस्टल और अन्य धातु से बने कछुए को ऑफिस में रखने से लाभ

लाफिंग बुद्धा की तरह कछुए को ऑफिस या घर में रखने से कई लाभ मिलते है। कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। यह धातु, मेटल और क्रिस्टल का बना होता है। यह माना जाता है कि बिजनेस या ऑफिस में नुकसान को रोकने के लिए मेटल का कछुआ लाभकारी होता है। इसके अलावा यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो मिट्टी से बना कछुआ आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।