Loading...
आँखों की रोशनी कम हो गई है तो अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स

आँखों की रोशनी कम हो गई है तो अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Apr 03, 2019
01:44 pm

क्या है खबर?

आजकल ज़्यादातर लोग कम्प्यूटर पर काम करते हैं, इस वजह से जल्दी आँखें ख़राब हो जाती हैं। आँखों की रोशनी ख़राब होना इस बात का संकेत होता है कि आप सही पोषण नहीं ले रहे हैं। WHO के अनुसार, दुनिया में लगभग 130 करोड़ लोग आँखों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी आँखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।

जानकारी

आँखों पर बुरा असर डालते हैं ये

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मानसिक और शारीरिक तनाव के साथ ही कुपोषण, ज़्यादा खाने, अत्यधिक चीनी का सेवन, माँस, ज़्यादा प्रोटीन या वसा, जंक फूड आदि आपकी आँखों की रोशनी पर बुरा असर डालते हैं।

फूड 1

हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन बढ़ाए रोशनी

गर्मियों के मौसम में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ आती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद होती हैं।

हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो दृष्टि को बेहतर बनाने का काम करते हैं

विटामिन C से भरपूर पत्तेदार साग, आँखों की रोशनी और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए बेहतर होता है।

इसके लिए आप कोलार्ड ग्रीन्स और काले स्वस्थ पत्तेदार हरी सब्ज़ियों का सेवन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

फूड 2 और 3

खट्टे फल और नट्स भी हैं आँखों के लिए बेहतर

खट्टे फल: खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर और नींबू आँखों के लिए अच्छे होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। यह उम्र के साथ होने वाली आँखों की क्षति को रोकता है।

नट्स: नट्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन E पाया जाता है। ये दोनों आँखों से संबंधित हर तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए आप मूँगफली, ब्राज़ील नट्स और अखरोट खा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

फूड 4

आँखों के लिए वरदान है मछली

अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो आपको सैल्मन, ट्राउन, ब्लूफिन टूना और हेरिंग जैसी मछलियों का सेवन करना चाहिए। ये आँखों की रोशनी के लिए अच्छी होती हैं।

तैलिय मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं, जो मैक्युलर डिजनरेशन और ड्राई आई सिंड्रोम से आँखों की रक्षा करती हैं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड आँखों के अंतःस्त्रावी तरल पदार्थ की निकासी में मदद करता है, जो मोतियाबिंद के ख़तरे को कम करता है।

फूड 5 और 6

गाजर और बीज भी हैं आँखों के लिए फ़ायदेमंद

गाजर: गाजर में विटामिन A और कैरोटीन पाया जाता है, जो स्वस्थ आँखों के लिए ज़रूरी हैं। विटामिन A रोडोप्सिन का एक घटक है, जो रेटिना को प्रकाश अवशोषित करने में मदद करता है।

बीज: कई बीज जैसे, भांग, सूरजमुखी और चिया के बीज आँखों की रोशनी सुधारने में मदद करते हैं। इन बीजों में मौजूद फैटी एसिड ड्राई आई में सुधार करता है। इसके साथ ही इन बीजों में भरपूर मात्रा में विटामिन E भी पाया जाता है।

ADVERTISEMENT