NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आपके द्वारा की गई इन गलतियों से नहीं घटता आपका वजन, जानें
    अगली खबर
    आपके द्वारा की गई इन गलतियों से नहीं घटता आपका वजन, जानें

    आपके द्वारा की गई इन गलतियों से नहीं घटता आपका वजन, जानें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jan 31, 2019
    02:28 pm

    क्या है खबर?

    महिला हो या पुरुष, हर किसी की चाहत होती है कि वह फिट रहे, लेकिन गलत खान-पान की वजह से आज ज़्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो गए हैं।

    स्वस्थ रहने और छरहरी काया पानें के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कई बार उसका फ़ायदा नहीं होता है।

    क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे आपके द्वारा की गई कुछ गलतियाँ हो सकती हैं, जिससे आपका वजन घटने की बजाय बढ़ता है। आइए जानें।

    प्रोटीन

    कम मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना

    प्रोटीन शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है। प्रोटीन माँसपेशियों के विकास के लिए बहुत ज़रूरी है। इसकी कमी होने से मांसपेशियाँ कमज़ोर हो जाती हैं।

    ज़्यादातर महिलाओं में यह देखा गया है कि वह वसा का सेवन ज़्यादा करती हैं, जबकि प्रोटीन का सेवन कम करती हैं।

    अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। हालाँकि प्रोटीन का ज़्यादा सेवन करने से ये वसा के रूप में जमा होने लगता है।

    एक्सरसाइज़

    एक्सरसाइज़ में बदलाव न करना

    स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज़ बहुत ज़रूरी होती है। इसके साथ ही नियमित एक्सरसाइज़ करने से वजन भी घटता है।

    अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको ज़्यादा से ज़्यादा एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। कई लोग प्रतिदिन एक ही तरह की एक्सरसाइज़ करते हैं। ऐसा बिलकुल भी न करें।

    समय-समय पर एक्सरसाइज़ में बदलाव ज़रूरी होता है। अगर आपको समझ में न आए तो आप इसके लिए किसी ट्रेनर की भी मदद लें सकते हैं।

    फल

    फलों से दूरी बना लेना

    फलों के गुणों के बारे में बताने की ज़रूरत नहीं है। ज़्यादातर लोग फलों के सेवन से बचते हैं, ख़ासतौर से महिलाएँ।

    फलों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं। फलों में वसा, सोडियम, कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसलिए वजन घटाने वालों को फलों का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

    फलों के सेवन से आप कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज से भी बचे रहते हैं।

    नींद की कमी

    पर्याप्त नींद न लेना भी बनता है मोटापे की वजह

    नींद स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी होती है। पर्याप्त नींद न लेने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे इम्यून सिस्टम भी कमज़ोर होता है।

    आजकल ज़्यादातर लोग अपना काफ़ी समय मोबाइल देखने में बिता देते हैं, जिसकी वजह से वो पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं।

    पर्याप्त नींद लेने से मेटाबॉलिज़्म सही तरह से काम करता है, जिससे मोटापा दूर रहता है। यही वजह है कि कम सोने वाले लोग जल्दी मोटे हो जाते हैं।

    कैलोरी

    कम कैलोरी के सेवन से भी बढ़ता है मोटापा

    यह सभी लोग जानते हैं कि ज़्यादा कैलोरी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद नहीं मिलती है।

    वहीं दूसरी तरफ़ कम मात्रा में कैलोरी का सेवन करने से भूख ज़्यादा लगती है और माँसपेशियों को नुक़सान पहुँचता है। साथ ही साथ व्यक्ति का मेटाबॉलिज़्म भी धीमा हो जाता है।

    इसकी वजह से वजन कम होने की बजाय बढ़ने लगता है। इसलिए वजन कम करने वालों को सीमित मात्रा में कैलोरी का सेवन बहुत ज़रूरी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    स्वास्थ्य

    स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इन बीमारियों से बचाता है जीरा, आज ही अपनाएं लाइफस्टाइल
    जानें क्या होती है 'फेसबुक थेरेपी' और कैसे इसके इस्तेमाल से बढ़ा सकते हैं अपना आत्मविश्वास ट्विटर
    शोध में हुआ ख़ुलासा, 8 घंटे से ज़्यादा की नींद ले सकती है आपकी जान लाइफस्टाइल
    केवल ज़्यादा खाना खाने से ही नहीं आपकी इन गलतियों से भी बढ़ता है वज़न लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025