NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अगर घूमना पसंद हैं तो ज़रूर देखें दुनिया के ये पाँच सबसे ख़ूबसूरत बीच
    अगली खबर
    अगर घूमना पसंद हैं तो ज़रूर देखें दुनिया के ये पाँच सबसे ख़ूबसूरत बीच

    अगर घूमना पसंद हैं तो ज़रूर देखें दुनिया के ये पाँच सबसे ख़ूबसूरत बीच

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jul 12, 2019
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों और मानसून के मौसम में घूमने का अपना ही मज़ा होता है। मानसून में प्राकृतिक सुंदरता का नज़ारा आँखों को बड़ा ही सुकून देता है।

    इस समय ज़्यादातर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आपको भी घूमना पसंद है और आप दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत समुद्री बीच देखना चाहते हैं, तो चिंता मत कीजिए।

    आज हम आपको दुनिया के पाँच सबसे ख़ूबसूरत समुद्री बीच के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यक़ीनन आपको पसंद आएँगे।

    #1

    ब्लू बीच (ला चिवा), प्योर्टो रिको

    सफ़ेद रेत और साफ़ पानी का एक लंबा पतला हिस्सा इसे कैरेबियन के शीर्ष समुद्री बीचों में से एक बनाता है।

    यहाँ जानें के लिए द्वीप के पश्चिमी राष्ट्रीय वन्यजीव के बीच से ऊबड़-खाबड़, कच्ची सड़क और 21 छोटे मोड़ को पार करना पड़ता है। उसके बाद जो नज़ारा दिखाई देता है, वह हर किसी का मन मोह लेता है।

    पानी के नीचे के रहस्य को जानने के लिए आप द्वीप ऑपरेटरों द्वारा बुकिंग भी कर सकते हैं।

    #2

    सनसेट बीच, हवाई

    सर्दियों में बड़ी वेव सर्फ़िंग देखने के लिए सनसेट बीच दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

    हालाँकि, गर्मियों में यहाँ का पानी झील की तरह शांत हो जाता है, जिसमें कोई हलचल नहीं होती है।

    यहाँ स्नॉर्कलिंग का मज़ा लिया जा सकता है। यह बीच वैन्स ट्रिपल क्राउन का घर है।

    यहाँ दिन रेत और सर्फ़िंग में बिताने के बाद तुरंत घर न लौटें, क्योंकि यहाँ शाम को सूर्यास्त का नज़ारा बहुत ही अद्भुत होता है।

    #3

    तिमाए प्लेग पब्लिक, फ़्रेंच पॉलीनेशिया

    तिमाए प्लेग पब्लिक बीच पर समुद्र काफ़ी नीचे तक साफ़ है और नीचे हज़ारों समुद्री जीव दिखाई देते हैं।

    यह लश मूरिया के उत्तरी-पूर्वी तट स्थित एक पब्लिक बीच है, लेकिन शायद ही कभी यहाँ बहुत ज़्यादा भीड़ होती है।

    समुद्र पर चंद्रमा का दृश्य देखना वाक़ई शानदार है। यहाँ सर्फ़िंग करने वाले लोग भारी संख्या में आते हैं।

    यहाँ तक पहुँचने के लिए बहुत आसान रास्ता है, लेकिन जंगली जानवरों से थोड़ा सावधान रहना होता है।

    #4

    इंग्लिश हार्बर बीच, एंटिगुआ

    इंग्लिश हार्बर के कैप्टन होरैटो नेल्सन के विशाल जॉर्जियन-युग के गोदाम परिसर को 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का नाम दिया गया था।

    पहाड़ियों से घिरे इंग्लिश हार्बर बीच को गाल्डोन बीच के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ की ऐतिहासिक सुंदरता देखते ही बनती है।

    यहाँ का पानी बहुत ही शांत है और लंगर की नावों के बीच नौकायान और फ़ोर्ट बर्कले से बाहर निकलने के लिए यह बिलकुल सही जगह है।

    #5

    पॉम बीच, अरूबा

    द्वीप के उत्तर-पश्चिम की ओर की दो मिल लंबी पट्टी आपको दिन-रात व्यस्त रखने के लिए काफ़ी है।

    दिन के दौरान पेलिकन पियर बार में नंगे पैर जाकर भोजन का आनंद लेना आपको बहुत ज़्यादा रोमांचित करेगा।

    भोजन से पहले आप पैरासेलिंग और स्नॉर्कलिंग का भी मज़ा ले सकते हैं। वहीं, अगर आपको कसिनों और नाइटक्लब का शौक़ है, तो आप रात के समय वहाँ भी जा सकते हैं।

    पॉम बीच का नज़ारा सबको आकर्षित करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025