NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिल्ली की इन जगहों पर जाकर सफल हुआ कई लोगों का प्यार, आप भी जाएँ
    अगली खबर
    दिल्ली की इन जगहों पर जाकर सफल हुआ कई लोगों का प्यार, आप भी जाएँ

    दिल्ली की इन जगहों पर जाकर सफल हुआ कई लोगों का प्यार, आप भी जाएँ

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 12, 2019
    08:10 pm

    क्या है खबर?

    कहते हैं प्यार करने वालों को किसी ख़ास जगह जाने की ज़रूरत नहीं होती है, लेकिन कुछ जगहों पर जाकर प्यार जवाँ हो जाता है।

    दिल्ली का ज़िक्र होते ही लोग कहते हैं, दिल्ली, दिलवालों की है। इसका कारण है, यहाँ की कुछ ख़ास जगहें, जहाँ जानें के बाद किसी को भी प्यार हो सकता है।

    आज हम आपको दिल्ली की चार ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ आपको अपने पार्टनर के साथ ज़रूर जाना चाहिए।

    जगह 1

    रोज़ कैफे (साकेत): सजावट मोह लेगी आपका मन

    दिल्ली की कुछ ख़ास जगहों में साकेत का भी नाम आता है। साकेत में तो वैसे कई बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन रोज़ कैफे की बात ही सबसे अलग है।

    यह साकेत मेट्रो स्टेशन से कुछ मिनट की दूरी पर स्थित है। यहाँ की सजावट ऐसी है कि आपका मन प्रसन्नता से भर जाएगा।

    खुले में बैठने की व्यवस्था आपको सुकून का अहसास कराएगी।

    यहाँ पार्टनर के साथ जाकर आप कुछ समय के लिए पूरी दुनिया को भूल सकते हैं।

    जगह 2

    दिल्ली हाट (INA): पार्टनर के साथ लें शॉपिंग का मज़ा

    दिल्ली हाट, दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहाँ आपको न केवल भारतीय जोड़े, बल्कि कई विदेशी जोड़े भी साथ घूमते दिख जाएँगे।

    इस जगह को आप मिनी इंडिया भी कह सकते है, क्योंकि यहाँ हर राज्य का फूड स्टॉल है।

    अगर आपको या आपके पार्टनर को हैंडमेड चीज़ों का शौक़ है, तो यह दोनों की शॉपिंग के लिए बेहतरीन जगह है।

    यहाँ पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर शॉपिंग करने का मज़ा ही अलग है।

    जगह 3

    हौज ख़ास विलेज (हौज ख़ास): हरे-भरे माहौल में प्रेम

    हौज ख़ास विलेज भी दिल्ली की सबसे प्रमुख जगहों में से एक है। यहाँ आपको हर रोज़ सैकड़ों की संख्या में प्रेमी जोड़े दिख जाएँगे।

    अगर आपको या आपके पार्टनर को हरियाली और प्राकृतिक नज़ारों से प्रेम है, तो यह जगह आपके लिए सबसे सही है।

    यहाँ आपको आधुनिकता के साथ-साथ इतिहास की झलक भी देखने को मिल जाएगी।

    हौज ख़ास विलेज के फूड ज्वाइंट्स पूरी दिल्ली में मशहूर हैं।

    जगह 4

    अक्षरधाम मंदिर (अक्षरधाम): पार्टनर के साथ करें ईश्वर की भक्ति

    इस गर्मी में चिलचिलाती धूप से बचकर पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं, तो अक्षरधाम मंदिर आपके लिए सही जगह है।

    यहाँ आप धूप से बचकर घूम सकते हैं, साथ ही पार्टनर के साथ ईश्वर की भक्ति भी कर सकते हैं।

    अक्षरधाम मंदिर की भव्य प्रदर्शनी हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। शाम को होने वाला वॉटर शो, तो पूरे भारत में मशहूर है।

    अक्षरधाम मंदिर जाकर आपका प्यार और भी मज़बूत हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    DU Admission: सीमित हो सकते हैं कॉलेज और कोर्स बदलने के मौके, जानें कारण शिक्षा
    शूटिंग वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तानी शूटर्स को नहीं दिया वीजा, भारत में ओलंपिक इवेंट पर रोक भारत की खबरें
    टिंडर पर महिला ने दी राष्ट्रपति भवन उड़ाने और परमाणु हमले की धमकी, तलाश शुरू बम विस्फोट
    दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग को लेकर एक मार्च से भूख हड़ताल करेंगे केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025