Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
फैशन
फिटनेस टिप्स
रेसिपी
कोरोना वायरस के मामले
घरेलू नुस्खे
योगासन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिल्ली के इन बाज़ारों से करें ख़रीदारी, मिलेंगे 50 रूपए से भी सस्ते कपड़े
लाइफस्टाइल

दिल्ली के इन बाज़ारों से करें ख़रीदारी, मिलेंगे 50 रूपए से भी सस्ते कपड़े

दिल्ली के इन बाज़ारों से करें ख़रीदारी, मिलेंगे 50 रूपए से भी सस्ते कपड़े
लेखन प्रदीप मौर्य
Jan 19, 2019, 09:50 am 3 मिनट में पढ़ें
दिल्ली के इन बाज़ारों से करें ख़रीदारी, मिलेंगे 50 रूपए से भी सस्ते कपड़े

वैसे तो सभी को ख़रीदारी करने का शौक़ होता है, लेकिन लड़कियों को ख़ासतौर से नए-नए कपड़े ख़रीदने का शौक़ होता है। देश की राजधानी दिल्ली को फैशन हब के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली कपड़ों की ख़रीदारी के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। अगर आप दिल्ली में हैं और ख़रीदारी करना चाहते हैं तो आपको बता दे कि दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं, जहाँ मात्र Rs. 50 में कपड़े मिलना शुरू हो जाते हैं।

सरोजिनी नगर
ख़रीदारी के लिए कॉलेज की लड़कियों की पसंदीदा जगह

सरोजिनी नगर मार्किट, कपड़ों की ख़रीदारी के लिए कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों की पसंदीदा जगह है। यहाँ मात्र Rs. 50 से कपड़े मिलने शुरू हो जाते हैं। यहाँ कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियाँ हर रोज़ ख़रीदारी करते हुए देखी जा सकती हैं। यहाँ पहुंचने के लिए सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन, INA मेट्रो स्टेशन पड़ता है। सरोजिनी नगर बाज़ार सोमवार को बंद रहता है। अगर आप घर बैठे ख़रीदारी करना चाहती हैं तो सरोजिनी नगर की ऑनलाइन वेबसाइट भी है।

लाजपत नगर
सस्ती कीमत में मिल जाते हैं एथनिक वियर

अगर आप एथनिक वियर के शौक़ीन हैं तो लाजपत नगर बाज़ार आपके लिए सबसे उपयुक्त जगह है। इसके साथ ही यहाँ से वेस्टर्न वियर भी ख़रीदे जा सकते हैं। यहाँ कपड़ों के साथ-साथ घर की सजावट का सामान भी मिल जायेगा। यंहा भी लोग सस्ते और अच्छे कपड़े ख़रीदने आते हैं। यहाँ पहुंचने के लिए सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन, लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पड़ता है। लाजपत नगर बाज़ार भी सरोजिनी की तरह सोमवार को बंद रहता है।

मॉनेस्ट्री, कश्मीरी गेट
लड़कों के कपड़ो की ख़रीदारी के लिए चर्चित जगह

अब तक आपने लड़कियों की ख़रीदारी के बारे में जाना, लेकिन मॉनेस्ट्री बाज़ार कश्मीरी गेट पर आपको लड़कों के लिए एक से बढ़कर एक चीज़ें कम दामों में मिल जाएँगी। यहाँ सर्दी के कपड़ों से लेकर हर मौसम में पहनने वाले कपड़े मिल जाएँगे। मॉनेस्ट्री से कपड़ों के अलावा जूते और अन्य एक्सेसरीज़ कम कीमत पर मिलती हैं। यह बाज़ार सोमवार को छोड़कर पूरे सप्ताह खुला रहता है। यहाँ पहुंचने के लिए कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन सबसे नज़दीक पड़ेगा।

जनपथ बाज़ार
ज्वेलरी लवर्स के लिए जन्नत

जनपथ बाज़ार के बारे में किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। एक गली में सिमटे हुए इस बाज़ार में ट्रेंडी चीज़ें आसानी से मिल जाती हैं। ज्वेलरी लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ से कम पैसे में अच्छे सामान मिल जाते हैं। यहाँ कच्छ और राजस्थानी वर्क की चीज़ें भी आसानी से मिल जाएँगी। जनपथ, रविवार के दिन बंद रहता है। यहाँ पहुंचने के लिए राजीव चौंक मेट्रो स्टेशन सबसे नज़दीक पड़ेगा।

कमला नगर
बड़े-बड़े शोरूम से लेकर फूटपाथ की ख़रीदारी का ले सकते हैं आनंद

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस की हर लड़की की ज़ुबान पर कमला नगर बाज़ार का नाम रहता है, क्योंकि यह कॉलेज की लड़कियों के लिए ख़रीदारी की बेहतरीन जगहों में से एक है। यहाँ खाने-पीने के साथ मौज-मस्ती करने की भी कई जगहें हैं। यहाँ बड़े-बड़े ब्रांड के शोरूम से लेकर फूटपाथ की ख़रीदारी का भी आनंद लिया जा सकता है। यह बाज़ार भी सोमवार के दिन बंद रहता है। यहाँ पहुंचने के लिए विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन सबसे नज़दीक पड़ेगा।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रदीप मौर्य
प्रदीप मौर्य
Twitter
ताज़ा खबरें
दिल्ली
ऑनलाइन शॉपिंग
ताज़ा खबरें
21 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे ओप्पो रेनो 8, रेनो 8 प्रो स्मार्टफोन
21 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे ओप्पो रेनो 8, रेनो 8 प्रो स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी
कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर
कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर राजनीति
एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ राजनीति
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अगस्त में होगी पेश, जानिये लुक और फीचर्स में क्या होगा खास
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अगस्त में होगी पेश, जानिये लुक और फीचर्स में क्या होगा खास ऑटो
'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म
'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म मनोरंजन
दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
दिल्ली में अक्टूबर से बंद हो जाएगा बड़े डीजल वाहनों का प्रवेश
दिल्ली में अक्टूबर से बंद हो जाएगा बड़े डीजल वाहनों का प्रवेश ऑटो
दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा
दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा देश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड देश
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज देश
और खबरें
ऑनलाइन शॉपिंग
व्हाट्सऐप की मदद से शॉपिंग करना होगा आसान, मिलने वाला है नया फीचर
व्हाट्सऐप की मदद से शॉपिंग करना होगा आसान, मिलने वाला है नया फीचर टेक्नोलॉजी
खरीदने से पहले पहनकर देख सकेंगे जूते, खास AR फीचर लाई अमेजन
खरीदने से पहले पहनकर देख सकेंगे जूते, खास AR फीचर लाई अमेजन टेक्नोलॉजी
ट्विटर की मदद से शॉपिंग करना होगा आसान, नए प्रोडक्ट्स के रिमाइंडर्स दिखाएगी ऐप
ट्विटर की मदद से शॉपिंग करना होगा आसान, नए प्रोडक्ट्स के रिमाइंडर्स दिखाएगी ऐप टेक्नोलॉजी
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नहीं चलेंगे फर्जी रिव्यू, सरकार ला रही नया फ्रेमवर्क
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नहीं चलेंगे फर्जी रिव्यू, सरकार ला रही नया फ्रेमवर्क बिज़नेस
एंड्रॉयड डिवाइसेज से किंडल बुक्स नहीं खरीद पाएंगे यूजर्स, अमेजन ने किया बदलाव
एंड्रॉयड डिवाइसेज से किंडल बुक्स नहीं खरीद पाएंगे यूजर्स, अमेजन ने किया बदलाव टेक्नोलॉजी
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Lifestyle Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022