Page Loader
सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है नारियल का तेल, ये हैं इसके हैरान करने वाले फ़ायदे

सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है नारियल का तेल, ये हैं इसके हैरान करने वाले फ़ायदे

Aug 22, 2019
12:05 pm

क्या है खबर?

आज ज़्यादातर लोग छोटी या बड़ी बीमारी से ग्रसित हैं। जब कोई बीमार पड़ता है, तो वो सबसे पहले डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाता है। जबकि, हमारे घर में ही कई ऐसी चीज़ें मौजूद हैं, जिसका अगर इस्तेमाल किया जाए, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। नारियल तेल भी उन्ही में से एक है। नारियल तेल कई गुणों से भरपूर होता है, जो हमें कई बीमारियों से दूर रखता है। आइए जानें इसके फ़ायदे।

#1

दूर करे त्वचा संबंधी समस्याएँ

नारियल तेल त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र का काम करता है। यह मृत त्वचा को हटाकर रंग भी निखारता है। इसका इस्तेमाल त्वचा संबंधी रोग, डर्मेटाइटिस, एक्ज़िमा और स्किन बर्न में भी किया जा सकता है। नारियल तेल स्ट्रेच मार्क हटाने में भी मदद करता है और होठों को फटने से बचाने के लिए भी इसे नियमित रूप से होठों पर लगाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

#2

बालों के लिए फ़ायदेमंद

नारियल तेल का इस्तेमाल सदियों से बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है। नारियल तेल के नियमित इस्तेमाल से बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाया जा सकता है। नारियल तेल से सिर की केवल पाँच मिनट मसाज करने से न सिर्फ़ रक्त संचार में वृद्धि होती है, बल्कि इससे बालों के खो चुके पोषण की भरपाई भी होती है। नियमित नारियल तेल से मसाज करने पर बालों में रूसी की समस्या नहीं होती है।

जानकारी

जोड़ों का दर्द कम करे

आयुर्वेद में पित्त वृद्धि होने पर नारियल तेल का इस्तेमाल गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए किया जाता है। यह हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम अवशोषित करने की क्षमता में भी सुधार करता है।

#4

वजन कम करे

आपको जानकर हैरानी होगी कि नारियल तेल के इस्तेमाल से वजन भी कम किया जा सकता है। ताज़े नारियल से निकाले गए तेल में अन्य नारियल तेलों की अपेक्षा ज़्यादा मीडियम चेन फैटी एसिड होता है। मीडियम चेन फैटी एसिड्स आसानी से ऑक्सीडाइज्ड लिपिड्स होते हैं और एडिपोज़ उतक में संग्रहित नहीं होते हैं। इस तरह मुख्य रूप से मीडियम चेन फैटी एसिड युक्त नारियल तेल वजन घटाने में मददगार साबित होता है।

जानकारी

एंटी-फंगल और जीवाणुरोधी

नारियल तेल लॉरिकि एसिड और कैप्रिक एसिड की तरह एंटी-माइक्रोबियल लिपिड का एक समृद्ध स्त्रोत होता है, जो एंटी-फंगल और जीवाणुरोधी होते हैं। इसके इस्तेमाल से इंफ़ेक्शन का ख़तरा कम हो जाता है।

#6

खाना पकाने के लिए बेहतर

आजकल खाना पकाने के लिए लोग तरह-तरह के तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि खाना पकाने के लिए सबसे अच्छा नारियल का तेल होता है। इसका तेल ऑक्सीकरण के प्रति कम असुरक्षित होता है, जो इसे खाना पकाने के लिए सबसे सुरक्षित तेल बनाता है। जो लोग नियमित नारियल के तेल में बना खाना खाते हैं, वो कई गंभीर बीमारियों से दूर रहते हैं। वहीं अन्य तेल में बने खाने को खाने से बीमारियों का ख़तरा ज़्यादा होता है।