Page Loader
सफेद बालों को काला करने में मददगार साबित होंगे ये घरेलू उपाय

सफेद बालों को काला करने में मददगार साबित होंगे ये घरेलू उपाय

Jan 21, 2020
05:54 pm

क्या है खबर?

बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण हर दूसरा व्यक्ति सफेद और झड़ते बालों से परेशान रहता है, इसलिए शरीर की खूबसूरती के साथ-साथ बालों की देखभाल करना भी जरूरी है। ब्यूटी एक्सपर्ट का मानना है कि बालों पर तरह-तरह के रंग लगाने के बजाए उन पर नैचुरल मेहंदी का उपयोग करना चाहिए। मेहंदी के उपयोग से बालों को मजबूती और रूसी से छुटकारा मिलता है। ताे आइए जानें सफेद बालों को घरेलू तरीके से कैसे काला बनाया जा सकता है।

#1

मेहंदी तैयार करने में सामग्री का उपयोग

सफेद बालों को छिपाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है। यदि मेहंदी में कुछ घरेलू चीजें डाल दी जाए तो बाल अधिक काले और मजबूत बनाए जा सकते हैं। मेहंदी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बालों को रंगने के साथ-साथ स्वस्थ रखने का काम करते हैं। मेहंदी में डाले जाने वाली वस्तुएं इस प्रकार हैं- हरी मेहंदी पाउडर(आवश्यकतानुसार) एक लोहे का बर्तन एक चम्मच कत्था पाउडर चार चम्मच आंवला पाउडर दो चम्मच चाय पत्ती चार-पांच लाैंग

विधि

मेहंदी पेस्ट बनाने का तरीका

मेहंदी का पेस्ट बनाने के लिए एक लोहे का बर्तन लें। फिर इसमें आधा गिलास पानी डालकर गर्म कर लें। इसमें बालों के हिसाब से हरी मेहंदी पाउडर डाल कर मिलाएं। फिर दो चम्मच चाय पत्ती डालें। इसमें निकोटेनिक एसिड होने के कारण बाल काले रहते हैं। फिर चार चम्मच आंवला पाउडर डाल कर 5 मिनट तक उबालें। इसमें 4-5 लाैंग डालते ही रंग बदलने लगेगा। अब इस पेस्ट को ठंडा होने पर बालों में लगाएं।

#2

मेहंदी पाउडर और तिल का तेल

मेहंदी और तिल के तेल का पेस्ट बनाने के लिए बर्तन में पानी डालें। उसमें मेहंदी का पाउडर डालकर मिलाएं। इसे हल्की आंच पर रखकर गर्म करें। इस पेस्ट को 8-10 मिनट गर्म कर लें और तिल का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। यह पेस्ट अच्छे से तैयार होने के बाद आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने रख दें। ठंडा होने के बाद बालों में अच्छे से लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से बाल धो लें।