NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गणतंत्र दिवस के खास मौके पर जरूर बनाएं तिरंगा खीर, जानिए बनाने का तरीका
    अगली खबर
    गणतंत्र दिवस के खास मौके पर जरूर बनाएं तिरंगा खीर, जानिए बनाने का तरीका

    गणतंत्र दिवस के खास मौके पर जरूर बनाएं तिरंगा खीर, जानिए बनाने का तरीका

    लेखन ईशा शर्मा
    Jan 26, 2020
    09:47 am

    क्या है खबर?

    भारत में गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस पर देश के कोने-कोने में विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं।

    इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण लोग घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों के साथ 26 जनवरी परेड का आनंद लेते हैं।

    अगर आप भी इस माैके पर स्पेशल डिश बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो तिरंगा खीर का स्वाद जरूर चखें।

    आइए जानें।

    सामग्री

    तिरंगा खीर बनाने के लिए सामग्री

    तिरंगा खीर बनाने के लिए सामग्री निम्न प्रकार है:

    हरी लेयर के लिए: डेढ़ कप हरा मटर, पिस्ता, एक चम्मच घी, आधा कप दूध, कैस्टर चीनी, इलायची पाउडर।

    सफेद लेयर के लिए: तीन बड़े चम्मच बासमती चावल, दो कप दूध, कैस्टर चीनी, इलायची पाउडर।

    केसरिया लेयर के लिए: दो कप कसी हुई गाजर, दो चम्मच घी, आधा कप दूध, एक चुटकी केसर, कैस्टर चीनी, गार्निश के लिए सिल्वर वर्क और पिस्ता।

    #1

    हरी लेयर बनाने की विधि

    तिरंगा खीर बनाने के लिए सबसे पहले हरी लेयर बनाएंगे।

    एक बर्तन में घी गर्म करें। उसमें हरा मटर डालकर हल्का फ्राई कर लें। फिर ब्लेंडर में डाल कर पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा दूध डालकर गर्म करें। फिर चीनी डालकर पांच मिनट तक पकाएं और इलायची पाउडर और पिस्ता डालकर आंच बंद कर दें।

    इस तैयार पेस्ट की एक परत बनाने के लिए सर्विंग गिलास में डाल लें और उसमें पिस्ता डालकर ठंडा होने दें।

    #2

    सफेद लेयर बनाने की विधि

    सफेद लेयर बनाने के लिए बर्तन में घी गर्म कर लें। अब इसमें दूध उबालें। फिर इसमें चावल डालकर मिलाएं। चावल अच्छे से पकने के बाद चीनी डालकर मिक्स कर लें।

    जब चीनी अच्छी तरह मिल जाए तब ग्रीन इलायची का पाउडर डालें। लगभग पांच मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें और बर्तन उतार लें।

    तैयार पेस्ट को ग्रीन लेयर वाले गिलास में ही निकाल लें और परत बनाएं। सेट होने तक फ्रिज में रखें।

    #3

    केसरिया लेयर बनाने की विधि

    केसरिया लेयर बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें। फिर कसी हुई गाजर डालकर अच्छे से भून लें। गाजर का रंग हल्का बदलने के बाद दूध डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।

    इस मिश्रण में केसर मिलाएं। पांच मिनट उबालने के बाद इसमें चीनी मिलाकर आंच धीमी कर दें। कुछ देर पकने के बाद बर्तन उतार दें।

    मिश्रण ठंडा होने पर हरी और सफेद मिश्रण वाले गिलास में ऑरेंज परत बनाएं। इसमें सिल्वर वर्क लगाकर पिस्ता डालें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    स्वास्थ्य
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    भारत की खबरें

    भारत में पिछले साल 4,196 घंटे बंद रहा इंटरनेट, हुआ 900 करोड़ से अधिक का नुकसान दिल्ली
    गोवा: उत्तर प्रदेश का 'मंत्री' बताकर मेहमान बना रहा शख्स, चढ़ा पुलिस के हत्थे उत्तर प्रदेश
    शातिर चोर बना नकली जज, दो महीने तक कुर्सी पर बैठ सुनाता रहा फैसला अजब-गजब खबरें
    मार्च से जम्मू-कश्मीर में बढ़ सकती हैं हिंसा, सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को चेताया पाकिस्तान समाचार

    स्वास्थ्य

    ऑफिस का तनाव दूर करने के लिए अपनी टेबल पर रखें ये चीजें लाइफस्टाइल
    चालीस की उम्र के बाद महिलाएं करें ये तीन योगासन, तनाव से मिलेगी मुक्ति योग
    तेजी से वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये योगासन, वीडियो देखकर करें अभ्यास योग
    महिलाओं के लिए खास सुपरफूड जो बढ़ती उम्र पर लगाएंगे रोक खान-पान

    खान-पान

    ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने में 2018 में ये चीज़ें रहीं आगे, चिकन बिरयानी ने मारी बाजी मुंबई
    अपने बच्चों को सुबह नाश्ते में दें ये पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन, हो जायेंगे खुश स्वास्थ्य
    मुलायम और सुंदर होंठ चाहते है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय स्वास्थ्य
    अगर अच्छी नींद चाहते हैं, तो डिनर में न खाएं इस तरह की चीजें स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल

    मकर संक्रांति: त्योहार एक, नाम अनेक; आइए जानें इनके बारे में झारखंड
    नहाने के पानी में मिलाये ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे स्वास्थ्य
    इन घरेलू उपयों से किडनी की पथरी से मिलेगी राहत स्वास्थ्य
    बिना वीजा के इन विदेशी जगहों की यात्रा का उठाएं लुत्फ, खर्चा भी होगा कम इंडोनेशिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025