Page Loader
शरीर को ठंडक देकर इन ख़तरनाक बीमारियों से भी बचाता है एक गिलास गन्ने का जूस

शरीर को ठंडक देकर इन ख़तरनाक बीमारियों से भी बचाता है एक गिलास गन्ने का जूस

Mar 29, 2019
03:38 pm

क्या है खबर?

गर्मी में लोग ठंडी चीज़ें खाना-पीना पसंद करते हैं। आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और कई ऐसी ठंडी चीज़ें हैं, जो गर्मी से राहत दिलाती हैं। लेकिन इन चीज़ों का ज़्यादा सेवन करना नुकसानदायक होता है। ऐसे में आप नुकसान से बचने के लिए गन्ने का जूस पी सकते हैं। यह शरीर को ठंडक देने के साथ ही कई ख़तरनाक बीमारियों से भी बचाने का काम करता है। आइए जानें गन्ने के जूस से होने वाले फ़ायदों के बारे में।

जानकारी

गन्ने के जूस में पाए जाते हैं ये ज़रूरी तत्व

एक गिलास गन्ने के जूस में 111 कैलोरी, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.27 ग्राम प्रोटीन और 13 ग्राम डाइटरी फ़ाइबर पाया जाता है। एक गिलास गन्ने के जूस में 30 ग्राम प्राकृतिक शुगर भी पाया जाता है।

फ़ायदा 1 और 2

पाचन क्रिया मज़बूत करके वजन करे कम

अगर आप कब्ज की समस्या से ग्रसित रहते हैं तो गन्ने का जूस आपके लिए अमृत है। इसके सेवन से पुरानी कब्ज से राहत मिलती है। गन्ने के जूस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मज़बूत करते हैं। मोटापा एक बड़ी शारीरिक समस्या है। गन्ने का जूस पीने से शरीर के ज़हरीले तत्व बाहर निकलते हैं। जिससे वजन तेज़ी से कम होता है। इसमें घुलनशील फ़ाइबर पाया जाता है, जिससे वजन भी संतुलित रहता है।

फ़ायदा 3 और 4

गन्ने का जूस है कैंसर और डायबिटीज में फ़ायदेमंद

गन्ने के जूस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्निशियम की मात्रा पाई जाती है, इस वजह से इसका स्वाद क्षारीय होता है। इसके सेवन से आप कैंसर से बचे रहते हैं। यह ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है। गन्ने का रस मीठा होता है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शुगर पाया जाता है। इसमें ग्लाइसिमिक इंडेक्स की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इस वजह से यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फ़ायदेमंद होता है।

फ़ायदा 5 और 6

हड्डियों को मज़बूती देकर करे दिल की बीमारियों को दूर

गन्ने के जूस में कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मज़बूत करने का काम करता है। नियमित गन्ने के जूस का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलता है। गन्ने के जूस का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की कोशिकाओं में फैट नहीं जमता है। इससे दिल की बीमारियाँ दूर रहती हैं और हार्ट अटैक का ख़तरा भी कम होता है।

फ़ायदा 7 और 8

लीवर साफ़ कर त्वचा को निखारे

लीवर में इंफ़ेक्शन होने पर गन्ने का जूस काफ़ी फ़ायदेमंद है। इसके सेवन से लीवर सुरक्षित रहता है और इंफ़ेक्शन में आराम मिलता है। इसमें नींबू निचोड़कर पीने से लीवर और किडनी से ज़हरीले तत्व बाहर निकलते हैं। गन्ने के जूस में अल्फा हाईड्रॉक्सी एसिड पाया जाता है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करता है। नियमित इसके सेवन से चेहरे के दाग-धब्बे, मुहाँसे दूर हो जाते हैं। यह झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है।