NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इस वजह से इतने फिट दिखते हैं सलमान खान, जानें उनकी फिट बॉडी का राज
    अगली खबर
    इस वजह से इतने फिट दिखते हैं सलमान खान, जानें उनकी फिट बॉडी का राज

    इस वजह से इतने फिट दिखते हैं सलमान खान, जानें उनकी फिट बॉडी का राज

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Feb 11, 2019
    11:45 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पिछले साल 53 साल के हो गए। उन्हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता है कि उनकी उम्र इतनी है।

    अब आप सोच रहे होंगे कि सलमान ऐसा क्या करते हैं जो इस उम्र में भी इतने फिट हैं।

    सलमान ख़ुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कई लोग सलमान की फिट बॉडी देखकर फिटनेस के प्रति आकर्षित हुए।

    ऐसे में जानते हैं सलमान की फिट बॉडी के पीछे की वजह।

    दिनचर्या

    एक्सरसाइज से शुरु होता है सलमान का दिन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान के दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से होती है। वो हर दिन 2-3 घंटे एक्सरसाइज करते हैं।

    सप्ताह के पहले तीन दिन सलमान वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते हैं। अगले तीन दिनों तक वो कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं।

    अगर किसी दिन व्यस्त होने की वजह से एक्सरसाइज छूट गई तो रात में जब भी समय मिलता है सलमान एक्सरसाइज करते हैं। कई बार वो 10 किलोमीटर तक साइकिल भी चलाते हैं।

    जानकारी

    समय न मिलने पर रात में 1-2 बजे जिम जाते हैं सलमान

    सलमान खान के ट्रेनर मनीष अडविलकर का कहना है कि सलमान फिटनेस को लेकर सबसे ज़्यादा सीरियस रहते हैं। अगर वो शूटिंग की वजह से जिम नहीं जा पाते हैं तो रात को 1-2 बजे भी जिम चले जाते हैं।

    खान-पान

    मसालेदार और इटालियन खाने के दीवाने थे सलमान

    एक्सरसाइज के अलावा सलमान अपनी डाइट का ख़ास ख़याल रखते हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि वो पहले मसालेदार और इटालियन खाने के दीवाने हुआ करते थे।

    सलमान को पिज्जा, पाव भाजी, आइसक्रीम बहुत पसंद था, लेकिन जब से मनीष उनके जिम ट्रेनर बने हैं, तब से सलमान ने उन खानों को अलविदा कह दिया है।

    आइए आपको सलमान की ब्रेकफास्ट से डिनर तक की डाइट के बारे में बताते हैं।

    डाइट

    सलमान खान का ब्रेकफास्ट और लंच

    ब्रेकफास्ट: सुबह एक्सरसाइज से पहले सलमान दो अंडों का सफ़ेद हिस्सा और प्रोटीन शेक लेते हैं। एक्सरसाइज के बाद बादाम, ओट्स, तीन अंडों का सफ़ेद हिस्सा और प्रोटीन बार लेते हैं। इसके अलावा सलमान नाश्ते में चार अंडे और दूध लेते हैं।

    लंच: लंच में सलमान फ़्राइड फिश और मटन लेना पसंद करते हैं। कई बार वह उबली हुई सब्जी के साथ पाँच रोटी लेते हैं। फल और सलाद सलमान के लंच में ज़रूर होता है।

    डिनर

    मीठे से परहेज करते हैं सलमान

    डिनर: रात के खाने में सलमान अंडे का सफ़ेद हिस्सा, मछली या चिकन सूप लेते हैं। स्नैक्स के तौर पर वो प्रोटीन बार और नट्स लेते हैं।

    सलमान जंक फूड से दूर रहते हैं। इसके साथ ही सलमान मीठे से परहेज करते हैं। उनका मानना है कि ज़्यादा मीठा खाने से फिटनेस पर बुरा असर पड़ता है।

    उनकी डाइट में ज़्यादा से ज़्यादा प्रोटीन शामिल होता है। फल, हरी सब्जियाँ और मीट सलमान की डाइट में ज़रूर शामिल होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    स्वास्थ्य
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    बॉलीवुड समाचार

    आइलैंड से डायनासोर की खोपड़ी ख़रीदने तक, जानिए लियोनार्डो डिकैप्रियो के 5 अजीबो-गरीब शौक़ हॉलीवुड समाचार
    एनिमेशन के दीवाने हैं तो ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये बेहतरीन एनिमेशन फिल्में मनोरंजन
    फरवरी में नेटफ़्लिक्स पर आने वाली हैं ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज़, ज़रूर देखें हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप पाकिस्तान समाचार

    स्वास्थ्य

    स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इन बीमारियों से बचाता है जीरा, आज ही अपनाएं लाइफस्टाइल
    जानें क्या होती है 'फेसबुक थेरेपी' और कैसे इसके इस्तेमाल से बढ़ा सकते हैं अपना आत्मविश्वास ट्विटर
    शोध में हुआ ख़ुलासा, 8 घंटे से ज़्यादा की नींद ले सकती है आपकी जान लाइफस्टाइल
    केवल ज़्यादा खाना खाने से ही नहीं आपकी इन गलतियों से भी बढ़ता है वज़न लाइफस्टाइल

    मनोरंजन

    अक्षय, सुनील और परेश रावल की तिकड़ी फिर मचाएगी धमाल, आ रही है 'हेरा फेरी 3' अक्षय कुमार
    फरवरी में अमेजन प्राइम पर देख सकेंगे ये अंग्रेज़ी फिल्में और शो हॉलीवुड समाचार
    शादी से पहले एकता कपूर बनीं माँ, सरोगेसी से हुआ लड़के का जन्म बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? एक ही स्कूल में पढ़ती थीं अनुष्का और साक्षी, देखें फोटो भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025