NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लड़के भूलकर भी न करें ये गलतियाँ, कॉलेज में नहीं टूटेगा दिल
    अगली खबर
    लड़के भूलकर भी न करें ये गलतियाँ, कॉलेज में नहीं टूटेगा दिल

    लड़के भूलकर भी न करें ये गलतियाँ, कॉलेज में नहीं टूटेगा दिल

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 21, 2019
    09:10 pm

    क्या है खबर?

    कॉलेज जाने के बाद लड़कों की दुनिया बदल जाती है। कॉलेज में नए-नए दोस्त बनते हैं, जिनमें से कुछ जीवनभर साथ रहते हैं।

    वहीं, कॉलेज में कुछ लड़कों को प्यार भी होता है, लेकिन कई बार लड़कों के दिल भी टूट जाते हैं।

    कॉलेज के प्यार को खोने का गम ज़्यादातर लड़कों को होता है।

    कॉलेज में दिल टूटने की कुछ वजहें होती हैं, अगर उन पर ध्यान दिया जाए, तो कॉलेज में लड़कों का दिल नहीं टूटेगा।

    आइए जानें।

    #1

    पहली डेट को प्यार न समझें

    डेट और प्यार में अंतर है। कई लड़के, लड़की के साथ पहली डेट पर जाने के बाद ही उसे प्यार समझ बैठते हैं, जबकि ऐसा नहीं है।

    कोई लड़की आपसे हंसकर बात कर ले या आप उसके साथ फिल्म देखने चले जाएँ, तो इससे प्यार नहीं हो जाता है।

    जब तक आप लड़की को प्रपोज़ न कर दें और वो आपका प्रपोज़ल एक्सेप्ट न कर ले, उसे प्यार न समझें। ऐसा करके आप दिल टूटने से बच सकते हैं।

    #2

    लड़की पर हक़ जताते हुए दबाव बनाना

    कई लड़के गर्लफ्रेंड बनाने के बाद जल्दबाज़ी करने लगते हैं। हर रिश्ते की अपनी एक मर्यादा और सीमा होती है, यह बात लड़कों को समझनी चाहिए।

    ज़्यादातर लड़के, लड़की के गर्लफ्रेंड बनते ही उसे अपने या दोस्त के कमरे पर बुलाने लगते हैं। उसके साथ फ़िजिकल होने के लिए उस पर दबाव बनाते हैं, जो बहुत गलत है।

    अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता लंबे समय तक चले, तो लड़की पर हक़ जताते हुए कभी भी दबाव न बनाएँ।

    #3

    प्यार का प्रचार करना

    ज़्यादातर लड़कों में ये आदत होती है कि गर्लफ्रेंड बनाने के बाद उसके बारे में हर किसी को बताने लगते हैं।

    अपने दोस्तों को उसके बारे में बताकर उनके बीच अपनी अलग इमेज बनाने की कोशिश करते हैं।

    इससे पता चलता है कि लड़के को अपने प्यार की कद्र नहीं है। इससे लड़कियों को चिढ़ होती है।

    ऐसे में रिश्ता लंबे समय तक चलने की बजाय कुछ ही दिनों में टूट जाता है। इसलिए आप ऐसा बिलकुल भी न करें।

    #4

    प्यार को लेकर ड्रामा करना

    अक्सर लड़के अपने प्यार को लेकर ओवर रिएक्ट करते हैं, जो बात लड़कियों को पसंद नहीं आती है।

    अगर गर्लफ्रेंड किसी और लड़के से बात कर ले, तो ज़्यादातर लड़कों को चिढ़ होती है और वो ड्रामा करने लगते हैं।

    इस वजह से कुछ दिनों में रिश्ता बोझ बन जाता है और धीरे-धीरे कमजोर होकर टूट जाता है।

    इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका कॉलेज वाला प्यार आपके साथ जीवनभर रहे, तो आप ऐसा न करें।

    #5

    करियर और प्यार को बराबर महत्व न देना

    अक्सर जब गर्लफ्रेंड हायर स्टडी के लिए किसी और शहर में जाना चाहती है, तो कई लड़के उसे ऐसा करने से रोकते हैं।

    लड़कों को यह बात समझनी चाहिए कि जिस तरह से उनके लिए उनका करियर महत्वपूर्ण है, उसी तरह से एक लड़की के लिए भी उसका करियर महत्वपूर्ण होता है।

    अगर आप लड़की को करियर बनाने से रोकेंगे, तो भला वो कैसे आपके साथ रहना चाहेगी। इसलिए करियर और प्यार दोनों को समान महत्व दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    लाइफस्टाइल

    जानिए क्यों होते हैं मुंहासे और इनसे बचने के उपाय स्वास्थ्य
    अगर चाहते हैं मजबूत दांत तो इन चीजों का करें परहेज और इनका करें सेवन स्वास्थ्य
    सर्दियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए अपनाएँ ये बेहतरीन टिप्स स्वास्थ्य
    कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स खरीदते समय बरतें ये सावधानियां, वरना पड़ सकता है त्वचा पर बुरा असर लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025