NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कभी 90 किलो की थीं सोनाक्षी, कड़ी मेहनत से कम किया वजन, जानें फ़िटनेस का राज
    कभी 90 किलो की थीं सोनाक्षी, कड़ी मेहनत से कम किया वजन, जानें फ़िटनेस का राज
    लाइफस्टाइल

    कभी 90 किलो की थीं सोनाक्षी, कड़ी मेहनत से कम किया वजन, जानें फ़िटनेस का राज

    लेखन प्रदीप मौर्य
    June 03, 2019 | 09:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कभी 90 किलो की थीं सोनाक्षी, कड़ी मेहनत से कम किया वजन, जानें फ़िटनेस का राज

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को आज किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। अपने बेहतरीन अभिनय और संतुलित फिगर की वजह से उनके फ़ैन्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक समय था, जब सोनाक्षी का वजन 90 किलो था, लेकिन दबंग के लिए उन्होंने अपना वजन 30 किलो कम किया। आज उनकी गिनती फिट अभिनेत्रियों में होती है। ऐसे में आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा की फ़िटनेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

    फिट रहने के लिए ख़ूब मेहनत करती हैं सोनाक्षी

    जब सोनाक्षी को दबंग फिल्म का ऑफ़र मिला तो उसके बाद ही उन्होंने अपनी फ़िटनेस पर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने वजन घटाने के लिए डाइट के साथ ही कड़ी मेहनत भी की। आज सोनाक्षी अपनी फ़िटनेस को बरक़रार रखने के लिए हार्ड वर्कआउट करती हैं। उनकी डेली रूटीन में एक्सरसाइज ज़रूर शामिल होता है। आए दिन वह इंस्टाग्राम पर अपने एक्सरसाइज का वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।

    फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करती सोनाक्षी सिन्हा

    Getting back in the groove! #pilatesgirl #coreworkouts

    A post shared by aslisona on May 23, 2019 at 3:00am PDT

    सोनाक्षी की एक्सरसाइज़ का अहम हिस्सा है पिलाटे

    सोनाक्षी नियमित एक्सरसाइज करती हैं। उनकी वर्कआउट रूटीन में रोज़ाना 45 मिनट का पिलाटे और कार्डियो एक्सरसाइज ज़रूर शामिल होता है। इससे न केवल जल्दी वजन कम होता है, बल्कि दिल भी स्वस्थ रहता है।

    स्ट्रेच करती सोनाक्षी सिन्हा

    Nothing like ending a good workout with a great stretch! #mondaymotivation #pilatesgirl #stretchytime @namratapurohit

    A post shared by aslisona on Oct 22, 2018 at 3:00am PDT

    पूरे शरीर की एक्सरसाइज और हैंडस्टैंड है सोनाक्षी की फ़िटनेस का राज

    सोनाक्षी के अनुसार, जो भी एक्सरसाइज करो उसे पूरे तरीके से और अच्छे से करो। आधी-अधूरी एक्सरसाइज से फ़ायदा नहीं होता है। वो फिट रहने के लिए पूरे शरीर की एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। सोनाक्षी को अपने वर्कआउट के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। फिट रहने के लिए वो हैंडस्टैंड का सहारा लेती हैं। इससे न केवल बेहतर फिगर मिलता है, बल्कि हाथों और पेट की मांसपेशियाँ भी मज़बूत होती हैं।

    हैंडस्टैंड करती सोनाक्षी सिन्हा

    The challenge here was not to stand on my head. It was to do it at the edge of the pool and not fall in... happy to announce that i did not. #livinglifeontheedge #headstand #yoga

    A post shared by aslisona on Sep 25, 2018 at 11:08pm PDT

    सोनाक्षी को पसंद है घर का खाना

    सोनाक्षी का कहना है कि वो कभी-कभी घर के बाहर भी खाना खा लेती हैं, लेकिन उन्हें ज़्यादातर घर का खाना ही पसंद है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें खाने का मन करता है, तो वो ज़रूर खाती हैं। उनका मानना है कि अगर आप महीने भर पौष्टिक खाना खाते हैं और एक दिन डाइट के अनुसार नहीं खाते हैं, तो उससे ज़्यादा असर नहीं पड़ता है। सोनाक्षी सफ़ेद चीज़ों जैसे चीनी, चीज़, चावल से दूर रहती हैं।

    सोनाक्षी का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

    सोनाक्षी अपनी फ़िटनेस का ख़ास ख़्याल रखती हैं, इसलिए वो पूरे दिन की डाइट में पौष्टिक चीज़ें ही खाती हैं। ब्रेकफास्ट में वो दूध और गेहूँ के टोस्ट लेना पसंद करती हैं। इसके कुछ समय बाद वो सूखे मेवे और ग्रीन टी लेती हैं। लंच में सोनाक्षी रोटी, सब्ज़ी और सलाद खाती हैं। वहीं, शाम के समय फल और ग्रीन टी लेना पसंद करती हैं। जबकि, सोनाक्षी के डिनर में दाल तड़का, सब्ज़ी, चिकन और मछली शामिल होती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    स्वास्थ्य
    वजन घटाना
    मनोरंजन
    सोनाक्षी सिन्हा

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड की इन चार पुरानी रोमांटिक फिल्मों को देखकर भर आएँगी आपकी आँखें मनोरंजन
    'भारत' की टिकट के दाम न बढ़ाने के सलमान के फ़ैसले के बाद भी टिकट महँगे भारत की खबरें
    अपनी फिल्मों में इस चीज को फराह खान नहीं करेंगी ग्लोरीफाई, ली प्रतिज्ञा शाहरुख खान
    सेम सेक्स-रिलेशन के लिए ये अभिनेत्री होंगी कैटरीना कैफ की पहली पंसद मनोरंजन

    स्वास्थ्य

    मेटाबॉलिज़्म बढ़ाकर तेज़ी से वजन घटाने में मदद करते हैं ये उपाय, आज ही अपनाएँ वजन घटाना
    पसीने की बदबू से परेशान हैं, तो निजात पाने के लिए अपनाएँ ये घरेलू उपाय प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    #WorldMilkDay: जानें गर्म दूध पीने से होने वाले अनोखे फ़ायदे लाइफस्टाइल
    अपनी फ़िटनेस से सबको दीवाना बना लेती हैं कैटरीना कैफ, जानें उनकी फ़िटनेस का राज बॉलीवुड समाचार

    वजन घटाना

    वजन कम करने से लेकर कैंसर का इलाज करता है आलू बुखारा, जानें इसके फ़ायदे स्वास्थ्य
    जल्द मोटापा कम करना चाहते हैं तो इन ड्रिंक का करें सेवन, याद रखें ये नियम स्वास्थ्य
    वजन कम करने और लीवर से ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालने के लिए पीएँ ये ड्रिंक स्वास्थ्य
    कान्स के लिए कंगना रनौत ने 10 दिनों में घटाया पाँच किलो वजन, जानें कैसे बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    वीडियो गेम पर बनी हॉलीवुड की पाँच फिल्में जो हुईं बुरी तरह फ़्लॉप हॉलीवुड समाचार
    अलादीन के प्रशंसक हैं, तो जान लें उसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हॉलीवुड समाचार
    टेलीविजन पर सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री बनीं करीना, इस शो में आएंगी नज़र अक्षय कुमार
    यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुक्त हुए विकास, ऋतिक की 'सुपर 30' के बने रहेंगे डायरेक्टर बॉलीवुड समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा

    'दबंग 3' में मौनी रॉय आइटम नंबर करेंगी या नहीं? जानिए क्या है सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    सामने आई सलमान की 'दबंग 3' की रिलीज़ डेट, इस तारीख़ को सिनेमाघरों मे देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की मल्टीस्टारर 'कलंक' ने बनाया साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बॉलीवुड समाचार
    मुश्किल में 'दबंग 3', ASI की नोटिस के बाद रुक सकती है शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023