NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गंभीर नशे के शिकार हैं तो छोड़ने के लिए अपनाएँ ये घरेलू उपाय, जल्द होगा फ़ायदा
    लाइफस्टाइल

    गंभीर नशे के शिकार हैं तो छोड़ने के लिए अपनाएँ ये घरेलू उपाय, जल्द होगा फ़ायदा

    गंभीर नशे के शिकार हैं तो छोड़ने के लिए अपनाएँ ये घरेलू उपाय, जल्द होगा फ़ायदा
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 27, 2019, 01:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गंभीर नशे के शिकार हैं तो छोड़ने के लिए अपनाएँ ये घरेलू उपाय, जल्द होगा फ़ायदा

    नशा करने वालों की संख्या भारत के साथ ही पूरे विश्व में तेज़ी से बढ़ रही है। नशा करने वालों में बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी शामिल हैं। नशे की बुरी लत के शिकार चोरी, लड़ाई-झगड़े जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसके अलावा नशा करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियों का ख़तरा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी गंभीर रूप से नशे के शिकार हैं, तो छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाएँ।

    अंगूर और खजूर से छुड़ाएँ नशे की लत

    अंगूर, गंभीर नशे जैसे धतूरे, गाँजा, भांग और शराब के सेवन से पड़ने वाले बुरे प्रभावों से शरीर को बचाता है। इसके अलावा शराब छोड़ने के लिए अंगूर का सेवन सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। शायद आपको पता नहीं होगा कि प्राचीनकाल से ही शराब का नशा छुड़ाने के लिए खजूर का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप भी शराब की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो दिन में 2-3 बार खजूर का सेवन करें।

    करेले का रस और सेब का रस

    करेले की सब्ज़ी कई लोगों को पसंद होगी। हालाँकि, कई लोग इसके कड़वेपन की वजह से इसकी सब्ज़ी नहीं खाते हैं। करेला नशा छुड़ाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही यह ख़राब हुई किडनियों को भी स्वस्थ रखता है। गंभीर नशे जैसे अफ़ीम या इसके जैसे अन्य नशे की लत से परेशान लोगों को दिन में चार बार सेब के रस का सेवन करना चाहिए। नियमित इसके सेवन से व्यक्ति नशे की लत से छुटकारा पा सकता है।

    भरपूर पानी और मेथी के बीज का सेवन

    भरपूर मात्रा में पानी के नियमित सेवन से शरीर से ज़हरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं, साथ ही नशे की लत से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी ज़रूर पीएँ। नशे की लत से मुक्ति पाने के लिए एक लीटर पानी में एक मुट्ठी मेथी के बीज को उबालकर उसे ठंडा करके पीएँ। इसके अलावा बीज को पीसकर पानी में मिलाकर रातभर रख दें और सुबह ख़ाली पेट खाएँ।

    नींबू के सेवन से मिलेगी नशे से मुक्ति

    विटामिन C के लिए नींबू सबसे अच्छा स्त्रोत है। यह प्राकृतिक रूप से शरीर से ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करता है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को रोज़ाना 3-4 नींबू का रस निकालकर ख़ाली पेट पीना चाहिए।

    कैमोमाइल चाय और अदरक

    कैमोमाइल चाय में शांतिदायक और एनफ़्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मादक पदार्थों से लड़ने में मदद करते हैं। यह चाय नशे की समस्या से होने वाले डायरिया, पेचिश, जी मचलाना जैसी समस्या को रोकती है। नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए अदरक काफ़ी मदद करता है। इसके लिए आप चाय में अदरक डालकर पी सकते हैं। इसके अलावा एक गिलास पानी में एक टुकड़ा अदरक डालकर उबालकर पीने से नशे की लालसा कम होती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा इस डाइट और वर्कआउट प्लान से रहती हैं फिट प्रीति जिंटा
    साइनोसाइटिस (साइनस): जानिए नाक से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बीमारियों से बचाव
    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद

    स्वास्थ्य

    ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन  खान-पान
    स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक लाभ खान-पान
    बुरी आदतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन 5 तरीकों को अपनाएं हेल्थ टिप्स
    ऑयल पुलिंग का तरीका, फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण आयुर्वेद

    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    क्यों होता है डैंड्रफ? जानिए इसके लक्षण, प्रकार और इलाज के उपाय स्वास्थ्य
    आखिर क्यों आते हैं खर्राटे और कैसे पाया जाए इससे छुटकारा? स्वास्थ्य
    किसी भी तरह से त्वचा जल जाए तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय स्वास्थ्य
    इस तरह अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करती हैं सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड समाचार

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023