खूबसूरत और बेदाग त्वचा के लिए अपनाएं कोरियन ब्यूटी टिप्स
क्या है खबर?
स्वस्थ और चमकती त्वचा पाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। लेकिन वहां तक पहुंचने के कई तरीके हैं। जिनमें माॅइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग की मदद ली जाती है।
खूबसूरती के मामले में यदि कोरियन महिलाओं की बात की जाए तो वो इस मामले में काफी आगे हैं। उनकी त्वचा हमेशा ग्लो के साथ खूबसूरत और साॅफ्ट रहती है।
आप भी इन तरीकों को आजमाकर हर मौसम में कोरियन महिलाओं की तरह निखार भरी त्वचा पा सकती हैं।
#1
त्वचा के लिए डबल क्लींजिंग का उपयोग
डबल क्लींजिंग का उपयोग त्वचा को साफ करने के लिए किया जाता है। दिन भर के मेकअप को हटाने के लिए रात में क्लीनिंग की जरूरत होती है।
इस दाैरान त्वचा की डबल क्लींजिंग करें। इससे स्कीन में माैजूद सभी तरह की धूल मिट्टी, गंदगी और मेकअप हट जाएगा।
इसके लिए सबसे पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर का उपयोग करें। इसके लिए नारियल का तेल उपयोग करें। फिर दूसरी बार पानी से बने कलींजर से त्वचा को साफ करें।
#2
हाॅट टाॅवेल मसाज और मेंस शेविग फाॅम का उपयोग
हाॅट टाॅवेल मसाज का उपयोग कोरियन लड़कियां अधिक पसंद करती हैं। इसके लिए टाॅवेल से चेहरे की मसाज की जाती है। मसाज के 15 मिनट बाद टाॅवेल हटा दें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है और त्वचा चमकने लगती है।
मेंस शेविंग फाॅम का उपयोग पिंपल्स दूर करने के लिए किया जाता है। इससे चेहरे को 10 मिनट तक साफ करें। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। इसका उपयोग सप्ताह में एक या 2 बार किया जा सकता है।
#3
साॅल्ट टाॅनिक और लेमन जूस
कोरियन महिलाएं त्वचा को साफ और चमकती बनाने के लिए साॅल्ट टाॅनिक का उपयोग करती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं और इससे चेहरा साफ करें।
इसका इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रहे कि इसका उपयोग डैमेज्ड त्वचा पर न किया जाए।
कोरियन लड़किया चेहरे के अलावा शरीर के बाकी हिस्सों के लिए लेमन का उपयोग करती हैं। इससे त्वचा में निखार आता है।
#4
स्नेल स्लाइम और फेशियल मसाज
स्नेल स्लाइम का इस्तेमाल कोरियन महिलाएं त्वचा को निखारने के लिए करती हैं। इसमें कई तरह के इंग्रीडिएंट्स पाए जाते हैं।
यह एक्ने को कम कर स्किन की चमक बढ़ाता है और झुर्रियां दूर करने में मदद करता है।
कोरियन महिलाएं चेहरे की मसाज करते समय 'मा मे मी मो मू' कोरियन मंत्र काे 10 बार बोलती हैं और फेशियल मसाज पर दवाब डालती हैं। तब वह गहरी सांस लेते हुए चेहरे पर कसाव बनाती हैं।
#5
स्लिपिंग मास्क का उपयोग
कोरियन महिलाएं फेस मिस्ट और मास्क बेहद पसंद करती हैं। ये पानी का इस्तेमाल सिर्फ पीने के लिए ही नहीं करती बल्कि इसे एक ऑल-नाइट हाइड्रेटिंग मास्क की तरह भी करती हैं।
यह मिनरल वाटर से बनाने वाला और जेली की तरह दिखने वाला स्लीपिंग मास्क है, जो चेहरे को ठंडक देते हुए नमी को वापस लाने में मदद करता हैं। इसे सोने से पहले लगा सकती हैं। सुबह उठते ही आप चमकती त्वचा पाएंगी।