LOADING...
इस गर्मी करें मध्य प्रदेश की इन ख़ूबसूरत जगहों की सैर, प्रसन्नता से भर जाएगा मन

इस गर्मी करें मध्य प्रदेश की इन ख़ूबसूरत जगहों की सैर, प्रसन्नता से भर जाएगा मन

Apr 21, 2019
05:00 am

क्या है खबर?

गर्मी के मौसम में हर कोई दो पल की शांति के लिए प्रकृति की गोद में बसी किसी ठंडी जगह जाना चाहता है। अगर आप भी इस बार यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो इस गर्मी आप मध्य प्रदेश जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में जहाँ एक तरफ़ प्राकृतिक ख़ूबसूरती देखने लायक है, वहीं दूसरी तरफ़ यहाँ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल भी देखते ही बनते हैं। आज हम आपको बताते हैं मध्य प्रदेश की चार ख़ूबसूरत जगहें।

जगह 1

रायसेन: इतिहास और प्रकृति का संगम

रायसेन की प्राकृतिक ख़ूबसूरती को रायसेन का पुराना किला बढ़ाता है। रायसेन से चलने वाली किसी भी बस में बैठकर यहाँ आसानी से पहुँच जा सकता है। यहाँ घूमने के लिए किसी टिकट की ज़रूरत नहीं पड़ती है। किला बहुत पुराना है, लेकिन इसकी ख़ूबसूरती आज भी कायम है। इसके अलावा यहाँ का तितली गार्डेन पूरे भारत में मशहूर है। यहाँ लगभग 65 प्रकार की तितलियाँ पाई जाती हैं। यहाँ की सुंदरता किसी का भी मन मोह लेगी।

जगह 2

पंचमढ़ी: क्वीन ऑफ़ सतपुड़ा

पंचमढ़ी, मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है। इसे क्वीन ऑफ़ सतपुड़ा के नाम से भी जाना जाता है। पंचमढ़ी के चारों तरफ़ सुंदर और हरी-भरी पहाड़ियाँ हैं, जिसे यहाँ के लोग प्यार से रानी कहते हैं। अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने अपना ज़्यादातर समय यही पर बिताया था। इसी के बाद इसका नाम पंचमढ़ी पड़ गया। यहाँ का सुहावना मौसम देखने के लिए पूरे भारत से लोग आते हैं। यहाँ का मौसम जन्नत से कम नहीं होता है।

Advertisement

जगह 3

कान्हा किसली: जंगल और जानवरों के बीच कुछ पल

कान्हा किसली देश के बड़े नेशनल पार्क में से एक है। इस पार्क में आप कई तरह के जंगली जानवरों को देख सकते हैं। यहाँ इतिहास से जुड़ी कई ऐसी चीज़ें भी देखने को मिलती हैं, जिसे देखकर ज़्यादातर लोगों को अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं होता है। यह नेशनल पार्क लगभग 2,051 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ एक बाघ अभ्यारण्य भी है। यहाँ सबसे ख़ास तरह के बाघ और बारहसिंगा देखे जा सकते हैं।

Advertisement

जगह 4

मांडू: राज-रानी के प्रेम की कहानी

मांडू, मध्य प्रदेश की एकमात्र ऐसी जगह है, जहाँ के राजा-रानी की प्रेम की कहानी आज भी लोगों को याद है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा किलों का शहर भी कहा जाता है। मांडू का पुराना नाम मांडव था। गर्मी और बरसात के समय यहाँ घूमना बेहतर होता है यहाँ का जहाज़ महल, मांडू का किला, रानी रुपमती का महल देखने लायक है। यहाँ की प्राकृतिक ख़ूबसूरती बारिश के मौसम में देखते ही बनती है।

Advertisement