LOADING...
इन ट्रिक्स से खराब USB ड्राइव को ठीक करें
खराब पेन ड्राइव को इन तरीकों से करें ठीक

इन ट्रिक्स से खराब USB ड्राइव को ठीक करें

Apr 04, 2026
05:20 pm

क्या है खबर?

आज के समय में USB ड्राइव डाटा स्टोर करने और ट्रांसफर करने का एक आसान साधन बन चुकी है। कई बार यह अचानक काम करना बंद कर देती है, जिससे जरूरी फाइलों तक पहुंच मुश्किल हो जाती है। ऐसी स्थिति में महंगी सर्विस लेने की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान और सस्ते तरीके अपनाकर घर पर ही USB ड्राइव को ठीक किया जा सकता है और कई बार खोया हुआ डेटा भी वापस पाया जा सकता है।

#1

फिजिकल कनेक्शन जांचें

कई बार USB ड्राइव खराब नहीं होती, बल्कि कनेक्शन में दिक्कत होती है। इसलिए सबसे पहले यह देखें कि ड्राइव सही तरीके से पोर्ट में लगी है या नहीं। अलग-अलग USB पोर्ट में लगाकर भी चेक करें। लैपटॉप में अन्य पोर्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पोर्ट में धूल या गंदगी होने से भी समस्या आ सकती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर उसे साफ करना भी जरूरी होता है।

#2

बिल्ट-इन एरर चेक करने वाले टूल्स का इस्तेमाल करें

कंप्यूटर में पहले से मौजूद टूल्स भी USB ड्राइव की समस्या को ठीक कर सकते हैं। विंडोज में ड्राइव पर राइट क्लिक करके इरर चेकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं मैक में डिस्क यूटिलिटी के जरिए फर्स्ट एड विकल्प चुन सकते हैं। ये टूल फाइल सिस्टम की गड़बड़ियों को ढूंढकर उन्हें ठीक करने की कोशिश करते हैं। इससे कई बार बिना डेटा खोए ड्राइव दोबारा सही तरीके से काम करने लगती है।

Advertisement

#3

डाटा रिकवरी सॉफ्टवेयर आजमाएं

अगर ड्राइव फिर भी काम नहीं कर रही है, तो डेटा रिकवरी सॉफ्टवेयर का सहारा लिया जा सकता है। ये सॉफ्टवेयर ड्राइव को स्कैन करके उसमें मौजूद फाइलों को ढूंढते हैं और उन्हें वापस लाने में मदद करते हैं। रिकुवा, टेस्टडिस्क और फोटोरेक जैसे टूल इस काम में उपयोगी माने जाते हैं। हालांकि, सभी फाइलें वापस मिलें, इसकी गारंटी नहीं होती, लेकिन यह एक अच्छा विकल्प जरूर है।

Advertisement

#4

आखिरी उपाय के तौर पर फॉर्मेट करें

जब सभी तरीके काम नहीं करते, तो USB ड्राइव को फॉर्मेट करना आखिरी विकल्प होता है। इससे ड्राइव का पूरा डाटा मिट जाता है, इसलिए पहले जरूरी फाइलों का बैकअप लेना जरूरी है। फॉर्मेट करने से ड्राइव का सिस्टम रीसेट हो जाता है और कई बार वह फिर से सही तरीके से काम करने लगती है। विंडोज और मैक दोनों में यह विकल्प आसानी से उपलब्ध होता है और इसे सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।

Advertisement