NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सेक्स के दौरान शीघ्रपतन की समस्या से परेशान हैं, तो अपनाएँ ये उपाय
    अगली खबर
    सेक्स के दौरान शीघ्रपतन की समस्या से परेशान हैं, तो अपनाएँ ये उपाय

    सेक्स के दौरान शीघ्रपतन की समस्या से परेशान हैं, तो अपनाएँ ये उपाय

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jul 01, 2019
    08:36 pm

    क्या है खबर?

    पुरुषों में एक सामान्य यौन रोग शीघ्रपतन (शीघ्र स्खलन) है, जिससे उम्र के हिसाब से लगभग 30% से ज़्यादा लोग पीड़ित हैं।

    हालाँकि, यह कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जिसका इलाज संभव न हो। सही दिशा में लगातार प्रयास के बाद इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसके लिए आपको महँगी दवाओं का इस्तेमाल भी नहीं करना होगा।

    यहाँ हम आपको शीघ्रपतन से निपटने के पाँच प्राकृतिक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    जानकारी

    पहले जानें क्या है शीघ्रपतन?

    जैसा कि नाम से ही पता चलता है शीघ्रपतन (जिसे शीघ्र स्खलन भी कहा जाता है) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति यौन उत्तेजना के बाद तेज़ी से स्खलन (स्पर्म डिस्चार्ज) करता है। जिससे उसका पार्टनर असंतुष्ट रह जाता है। इस वजह से उसकी सेक्स लाइफ़ पर बुरा असर पड़ता है।

    शीघ्रपतन के लिए कई भावनात्मक और शारीरिक कारक ज़िम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें सेक्स के दौरान प्रदर्शन की चिंता, तनाव, अवसाद और रिश्ते के मुद्दे शामिल हैं।

    जानकारी

    आदर्श रूप से कितने समय बाद होना चाहिए स्खलन

    1,500 पुरुषों से संबंधित एक अध्ययन द जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसिन ने सेक्स और स्खलन के बीच औसत समय की रिपोर्ट की, जिसमें शीघ्रपतन से पीड़ित पुरुषों का समय 1.8 मिनट था, जबकि अन्य के लिए यह समय 7.3 मिनट था।

    #1

    पेल्विक फ़्लोर मसल ट्रेनिंग

    पेल्विक फ़्लोर मसल ट्रेनिंग समय से पहले स्खलन से निपटने के सबसे प्रभावशाली तरीकों में से एक है।

    पेल्विक मसल लिंग को सहारा देने और नियंत्रण करने में मदद करती हैं। जब इनमें कमज़ोरी आती है, तब शीघ्रपतन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ज़्यादातर पुरुषों में पेल्विक मसल उम्र के साथ कमज़ोर हो जाती हैं।

    इसलिए पेल्विक मसल को मज़बूत करने के लिए पेल्विक मसल ट्रेनिंग (एक्सरसाइज) करना ज़रूरी है, इससे शीघ्रपतन से राहत मिलेगी।

    #2, 3

    धीरे-धीरे सेक्स करें, 'स्टॉप-स्टार्ट' विधि के साथ प्रयोग करें

    धीरे-धीरे सेक्स: इसके अंतर्गत व्यक्ति को पेल्विक थ्रस्टिंग की गति को धीमा करने की आवश्यकता होती है और स्खलन बिंदु से ठीक पहले पेनिट्रेशन का कोण (एंगल) और गहराई बदलती है।

    स्टॉप-स्टार्ट विधि: जैसा नाम से ही स्पष्ट हो रहा है कि इस विधि के अंतर्गत व्यक्ति को थ्रस्टिंग करते समय कुछ देर के लिए बिलकुल रुक जाना चाहिए और थोड़ी देर बाद फिर से शुरू करना चाहिए। इससे स्खलन देर से होता है।

    #4, 5

    निचोड़ (Squeeze) विधि, डॉक्टर की सलाह लें

    निचोड़ विधि: निचोड़ विधि करने के लिए स्खलन बिंदु से ठीक पहले लिंग को वजाइना से बाहर निकालें फिर लिंग के अगले हिस्से को तब तक निचोड़ें, जब तक स्खलन की अनुभूति ख़त्म न हो जाए। एक बार यह अनुभूति ख़त्म होने के बाद फिर से सेक्स शुरू कर सकते हैं। यह विधि प्रभावी है, लेकिन बहुत बोझिल भी है।

    डॉक्टर की सलाह: उपर्युक्त उपायों को अपनाने के बाद भी बात न बने तो अंत में डॉक्टर की सलाह लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन
    तमिलनाडु के TASMAC मामले पर सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार, कहा- हद पार कर रहे तमिलनाडु
    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग

    स्वास्थ्य

    गर्मियों में बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये देसी स्क्रबर त्वचा की देखभाल
    नाखूनों को मज़बूत और चमकदार बनाने के लिए अपनाएँ ये घरेलू उपाय लाइफस्टाइल
    बिहार में चमकी बुखार से 43 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    दिमाग को तेज़ और चुस्त रखने के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज मानसिक स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025