NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुनिया के पांच ऐसे लोग जो बहुत ही कम उम्र में बन गए थे डॉक्टर
    अगली खबर
    दुनिया के पांच ऐसे लोग जो बहुत ही कम उम्र में बन गए थे डॉक्टर

    दुनिया के पांच ऐसे लोग जो बहुत ही कम उम्र में बन गए थे डॉक्टर

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 25, 2020
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    डॉक्टर बनना आज के समय में कई युवाओं का सपना होता है। इसके साथ ही यह ऐसा पेशा है, जिसकी मांग सबसे ज़्यादा है।

    हालांकि, एक डॉक्टर बनना आसान नहीं है। इसके लिए काफ़ी मेहनत और काफ़ी समय भी लगाना पड़ता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे व्यक्ति भी हैं, जो बहुत कम उम्र में ही डॉक्टर बन गए।

    आज हम आपको दुनिया के पांच ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे, जो बहुत कम उम्र में डॉक्टर बने।

    #1

    डॉ बालमुरली अंबाती केवल 17 साल की उम्र में बने डॉक्टर

    भारतीय मूल के अमेरिकन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ बालमुरली अंबाती ने 1995 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया में सबसे कम उम्र का डॉक्टर बनकर अपना नाम दर्ज करवाया था।

    1977 में तमिलनाडु में जन्म लेने के तीन साल बाद उनका परिवार अमेरिका चला गया था।

    13 साल की उम्र में उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 17 साल की उम्र में मेडिकल की डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर बन गए थे।

    #2

    डॉ शो यानो ने 21 की उम्र में हासिल की MD की डिग्री

    शिकागो में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ शो यानो 2012 में MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) की डिग्री हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने थे। उस समय वो केवल 21 साल के थे।

    वह न केवल सबसे कम उम्र के MD डिग्री धारक हैं, बल्कि सबसे कम उम्र के MD और PhD (दोनों शिकागो यूनिवर्सिटी से) धारक भी हैं।

    18 साल की उम्र में उन्होंने 2009 में आणविक आनुवंशिकी और कोशिका जीव विज्ञान में PhD की थी।

    जानकारी

    रियाना हेल्मी केवल 19 साल की उम्र में बनी डॉक्टर

    इंडोनेशिया की रियाना हेल्मी ने केवल 19 साल की उम्र में मेडिकल की डिग्री हासिल की थी। 2010 में वो इंडोनेशिया की सबसे कम उम्र की डॉक्टर बनी। हालांकि, हेल्मी ने तीन साल पहले अपनी मेडिकल प्रैक्टिस पूरी की है।

    #4

    फ़िलिस्तीन की डॉ इकबाल-अल-असद 20 साल की उम्र में बनी डॉक्टर

    फ़िलिस्तीन की डॉ इकबाल-अल-असद 20 साल की उम्र में सामान्य चिकित्सा में स्नातक करने पर सबसे कम उम्र की डॉक्टरों में से एक बन गईं।

    1993 में फ़िलिस्तीन में जन्म लेने के बाद वह लेबनान में शरणार्थी बन गईं। चुनौतियों के बाद भी उन्होंने 12 साल की उम्र में हाईस्कूल और बाद में कतर में वाइल कॉर्नेल मेडिकल कॉलेज से मेडिकल ट्रेनिंग पूरी की।

    इस समय वह बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल में बाल चिकित्सक के रूप में काम करती हैं।

    #5

    भारतीय मूल के डॉ अर्पण दोशी ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के डॉक्टर बने

    2017 में भारतीय मूल के डॉ अर्पण दोशी काम शुरू करने वाले ब्रिटेन में सबसे कम उम्र के डॉक्टर बन गए थे। जब वो केवल 21 साल के थे, तभी उन्होंने शेफ़ील्ड यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री हासिल की थी।

    बाद में वो यॉर्क टिचिंग हॉस्पिटल में एक जूनियर डॉक्टर के रूप में शामिल हुए।

    13 साल की उम्र तक दोशी गुजरात के गांधीनगर में रहते थे। हालांकि, बाद में उनका पूरा परिवार फ्रांस में जा बसा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    भारत की खबरें

    चीन ने मानी गलवान घाटी में हताहत की बात, कहा- भारत से कम मरे थे सैनिक चीन समाचार
    जम्मू-कश्मीर: सेना ने टाला पुलवामा जैसा हमला, बरामद किया 52 किलो विस्फोटक पाकिस्तान समाचार
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 लाख पार, बीते दिन 95,880 मरीज हुए ठीक गुजरात
    कोरोना वायरस: दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू, केंद्र को यह मान लेना चाहिए- सत्येंद्र जैन दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025