NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या ज्यादा सोना सेहत के लिए अच्छा है? जानें ऐसे ही कुछ भ्रम और उनकी सच्चाई
    अगली खबर
    क्या ज्यादा सोना सेहत के लिए अच्छा है? जानें ऐसे ही कुछ भ्रम और उनकी सच्चाई

    क्या ज्यादा सोना सेहत के लिए अच्छा है? जानें ऐसे ही कुछ भ्रम और उनकी सच्चाई

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jul 17, 2019
    10:05 pm

    क्या है खबर?

    यदि आप अपने जीवनकाल का एक तिहाई हिस्सा सोने में बिता रहे हैं, तो आप बिलकुल सही कर रहे हैं।

    हालाँकि, हर व्यक्ति के अपने सिद्धांत और विश्वास हैं और वो उसी हिसाब से तय करता है कि उसे कब और कितना सोना है।

    इसी वजह से ज़्यादातर लोग सोने को लेकर कुछ मिथकों के शिकार भी हुए हैं।

    आज हम आपको सोने के बारे में लोगों में फैले पाँच मिथकों की सच्चाई बताने जा रहे हैं। आइए जानें।

    #1

    खर्राटे लेना है हानिकारक

    ख़ासकर पुरुषों में खर्राटे लेना आम बात है। जो लोग इसे हानिकारक मानते हैं, वो गलत हैं।

    हालाँकि, कुछ मामलों में यह गंभीर नींद विकार का संकेत दे सकता है, जिसे स्लीप एपनिया कहते हैं।

    स्लीप एपनिया में सोने वाले व्यक्ति को साँस लेने में रुकावट होती है, जिससे हवा वायुमार्ग में बहने से रुक जाती है। इससे भयानक हृदय रोग भी हो सकता है।

    यदि आप भी ज़्यादा खर्राटे लेते हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    #2

    बड़े लोगों को होती है कम नींद की ज़रूरत

    चिकित्सा विशेषज्ञ रोज़ाना 7-9 घंटे औसत नींद की सलाह देते हैं। हालाँकि, बढ़ती उम्र के साथ सोने की आदत में काफ़ी बदलाव आ सकता है, लेकिन हमें जितनी नींद की ज़रूरत होती है, वह प्रभावित नहीं होती है।

    हाँ, बड़े लोग रात में कई बार जागते हैं और लंबी नींद लेने में असमर्थ होते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें भरपूर और गहरी नींद की ज़रूरत नहीं है। नींद की कमी से उनका स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है।

    जानकारी

    सोते समय दिमाग भी सोता है

    जो लोग यह सोचते हैं कि नींद में व्यक्ति का दिमाग भी सोता है, वो लोग गलत हैं। क्योंकि केवल शरीर ही सोता है, जबकि दिमाग काम करता रहता है। नींद के दौरान भी दिमाग शरीर की कई महत्वपूर्ण क्रियाओं को नियंत्रित करता है।

    #4

    बाद में पूरी कर सकते हैं अधूरी नींद

    अगर आप कई दिनों तक पूरी रात जागकर नींद ख़राब करते हैं, तो आप स्लीप डेट नाम की बीमारी को जन्म देते हैं।

    कई लोगों का मानना है कि वो वीकेंड पर सप्ताह की अधूरी नींद को पूरी कर सकते हैं, लेकिन यह इस तरह काम नहीं करता है।

    जिस समय शरीर को आराम की ज़रूरत होती है, अगर उसे वो उसी समय दिया जाए तो बेहतर होता है। इसलिए रोज़ाना अच्छी और लंबी नींद लेना बहुत ज़रूरी है।

    जानकारी

    हमेशा अच्छा होता है ज़्यादा सोना

    आप जितना ज़्यादा सोते हैं, उतना ही अच्छा होता है, लेकिन हर व्यक्ति की नींद दूसरे व्यक्ति से अलग होती है। शोध के अनुसार यह पता चला है कि बहुत ज़्यादा सोना (9 घंटे से ज़्यादा) आपकी नींद की गुणवत्ता को कम कर सकता है।

    उपाय

    बेहतर नींद के लिए उपाय

    अगर आपको नींद नहीं आती है, तो ये उपाय अपनाएँ:

    1) बिस्तर पर जाने से पहले कमरे की रोशनी धीमी या बंद कर दें।

    2) सोते समय मोबाइल से दूरी बनाएँ।

    3) आपका जो सोने का समय है, उससे 3-4 घंटे पहले ही रात का खाना खा लें। इसके अलावा रात में ज़्यादा भारी खाना न खाएँ।

    4) सोने से पहले किताब पढ़ें, ध्यान लगाएँ या धीमी आवाज़ में संगीत सुने, इससे नींद अच्छी आती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    स्वास्थ्य

    जन्मदिन विशेष: 45 की उम्र में भी ख़ुद को इस तरह फिट रखती हैं करिश्मा कपूर बॉलीवुड समाचार
    इन नियमों को अपनाकर कोई भी रह सकता है 100 साल तक स्वस्थ, आज ही अपनाएँ योग
    यामी गौतम की चमकदार त्वचा का राज क्रीम नहीं बल्कि देसी नुस्ख़े हैं, जानिए बॉलीवुड समाचार
    तेज़ी से वजन कम करने के लिए अपनाएँ ये आसान उपाय, कम समय में दिखेगा फ़ायदा वजन घटाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025