NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अगर आप भी आध्यात्म की तलाश में हैं, तो ज़रूर करें इन जगहों की यात्रा
    अगर आप भी आध्यात्म की तलाश में हैं, तो ज़रूर करें इन जगहों की यात्रा
    लाइफस्टाइल

    अगर आप भी आध्यात्म की तलाश में हैं, तो ज़रूर करें इन जगहों की यात्रा

    लेखन प्रदीप मौर्य
    August 17, 2019 | 12:40 am 1 मिनट में पढ़ें
    अगर आप भी आध्यात्म की तलाश में हैं, तो ज़रूर करें इन जगहों की यात्रा

    'आध्यात्मिकता' शब्द का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है, लेकिन इस धारणा के बारे में एक बात निश्चित है कि यह राष्ट्रीयताओं, धर्मों और विश्वासों की सीमाओं को पार करती है। यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि यात्रा एक शुद्ध आध्यात्मिकता का कार्य है। इसलिए, हर व्यक्ति को यात्रा करनी चाहिए। यहाँ दुनिया की पाँच बेहतरीन आध्यात्मिक जगहों के बारे में बताया गया है, जहाँ जाकर आपको मन की शांति प्राप्त होगी।

    क्योटो, जापान

    जापान का क्योटो, 'ह्येन-कू' या शांति की राजधानी के नाम से मशहूर है। जापान के क्योटो का एक हज़ार से भी ज़्यादा वर्षों का समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास रहा है। यह शहर आधुनिकता के साथ सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। क्योटो शहर में आध्यात्मिक स्थलों की कोई कमी नहीं है। क्योटो में 1,600 से अधिक बौद्ध मठ, 400 शिंटो मंदिर और 90 ईसाई चर्च हैं। सच्चे आध्यात्म की तलाश कर रहे लोगों को यहाँ एक बार ज़रूर जाना चाहिए।

    केप रींगा, उत्तरी आइसलैंड, न्यूज़ीलैंड

    माओरी पौराणिक कथाओं के अनुसार, केप रींगा को टे रींगा वैरुआ या 'लिपिंग प्लेस ऑफ स्पिरिट्स' के रूप में भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यहाँ मृत्यु के बाद देवी हेनिनयूइटपो में शामिल होने के लिए पुराने पेड़ को काटकर गिरा दिया जाता है। यात्री वहाँ पौराणिक माओरी कथाओं की सच्चाई को जान सकते हैं। अगर आपको आध्यात्म और रोमांच का मिश्रण चाहिए, तो यह जगह यात्रा के लिए बिलकुल सही है।

    श्री पद/एडम्स पीक, श्रीलंका

    एडम्स पीक, जिसे स्थानीय लोग श्री पद के नाम से भी जानते हैं, देश के बीचों-बीच पिरामिड की चोटी पर स्थित एक चट्टान है। यहाँ कई धर्मों के लोग पूजा करने के लिए आते हैं। वहाँ तक पहुँचने के लिए शानदार चाय बागानों, कई तीर्थ स्थानों और काफ़ी कठिन रास्तों से होकर गुज़रना पड़ता है। यहाँ बुद्ध, शिव, सेंट एडम या सेंट थॉमस की निशानियाँ मौजूद हैं। धार्मिक आस्था वाले लोग यहाँ की यात्रा कर सकते हैं।

    माउंट कैलाश, तिब्बत

    यह सभी धर्मों के लोगों के लिए पवित्र माना जाता है। माउंट कैलाश पश्चिमी तिब्बत के पहाड़ों में 6,714 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह स्थान अत्यंत मनोरम दृश्यों और आध्यात्म से भरपूर है। कैलाश, एशिया की चार महान नदियों का स्त्रोत है, जिनकी पूजा दुनियाभर के लोग करते हैं। हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए इस स्थान का ख़ास धार्मिक महत्व है। माउंट कैलाश की यात्रा आपको जीवनभर याद रहेगी।

    क्रेटर लेक, ओरेगन, USA

    किंवदंती है कि लगभग 8,000 साल पहले माउंट मजामा का शीर्ष उड़ गया था और पीछे एक बड़ा गड्ढा छूट गया, जो बाद में क्रेटर लेक के नाम से मशहूर हुआ। यहाँ का नज़ारा इतना अद्भुत है कि यह हर तरह के यात्रियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। आप वहाँ पानी के किनारे निशान का पीछा कर सकते हैं या अद्भुत द्वीप की यात्रा कर सकते हैं। आंतरिक शांति के लिए यह जगह बहुत बेहतर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    श्रीलंका

    श्रीलंका

    इराक और सीरिया में झटके के बाद वैश्विक उपस्थिति बढ़ा रहा इस्लामिक स्टेट, भारत पर नजर भारत की खबरें
    अफगानिस्तान: कश्मीर में इस्लामिक स्टेट के लिए भर्ती करने वाला आतंकी कमांडर ड्रोन हमले में ढेर पाकिस्तान समाचार
    श्रीलंका में सीता से जुड़ी जगह पर मंदिर बनाने का विचार कर रही कमल नाथ सरकार मध्य प्रदेश
    कोलकाता में इस्लामिक स्टेट के 4 आतंकी गिरफ्तार, भारत में शरिया कानून स्थापित करना था लक्ष्य भारत की खबरें
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023