NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या गर्मियों में अंडा खाना सेहत के लिए होता है हानिकारक? जानें यहाँ सबकुछ
    अगली खबर
    क्या गर्मियों में अंडा खाना सेहत के लिए होता है हानिकारक? जानें यहाँ सबकुछ

    क्या गर्मियों में अंडा खाना सेहत के लिए होता है हानिकारक? जानें यहाँ सबकुछ

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Mar 09, 2019
    08:40 am

    क्या है खबर?

    'संडे हो या मंडे, रोज़ खाओ अंडे' यह कहावत तो आपने सुनी होगी। अंडे में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही ज़रूरी होते हैं।

    इसी वजह से अंडे को सुपरफूड माना जाता है। अंडे के पीले वाले भाग में 90 प्रतिशत कैल्शियम और आयरन पाया जाता है।

    जबकि सफेद भाग में लगभग आधा प्रोटीन होता है, लेकिन हमेशा यह सवाल बना रहता है कि गर्मी में भी अंडा खाना चाहिए या नहीं। आइए जानें।

    ज़रूरत

    गर्मियों में करना चाहिए अंडे की सीमित मात्रा का सेवन

    जो लोग यह मानते हैं कि गर्मियों में अंडा खाना नुकसानदायक है, उनका यह मानना बिलकुल गलत है।

    गर्मियों में अंडा खाना सेहत की दृष्टि से सही है, लेकिन इसकी सीमित मात्रा का सेवन करना चाहिए।

    अंडे में कई तरह के विटामिन और खनिज पाया जाते हैं, जिससे पूरे दिन ऊर्जा मिलती रहती है।

    हालाँकि गर्मी में ज़्यादा मात्रा में अंडे का सेवन करने से अपच और बेचैनी की शिकायत हो सकती है।

    जानकारी

    ज़्यादा अंडा खाने से हो सकती है आंतों में परेशानी

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गर्मियों में आप प्रतिदिन 2 अंडे खा सकते हैं। इससे ज़्यादा मात्रा में अंडे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे आंतों में परेशानी आ सकती है।

    पोषक तत्व

    अंडा खाने से होते हैं कई फ़ायदे

    अंडा पोषक तत्वों का एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। इसमें विटामिन बी2, कम मात्रा में वसा और कोलेस्ट्रॉल, उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

    अंडे के सफेद वाले हिस्से में सेलेनियम, विटामिन D, B6, B12, जिंक, कॉपर और आयरन जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं।

    जबकि अंडे के पीले वाले भाग (जर्दी) में अधिक मात्रा में कैलोरी और फैट पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

    फ़ायदे

    अंडा वजन घटाने और आँखों के लिए है फ़ायदेमंद

    अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको नियमित अंडे का सेवन करना चाहिए। नाश्ते में अंडा खाने से मोटे लोगों में तृप्ति बढ़ती है जो उन्हें ज़्यादा खाने से रोकती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

    इसके साथ ही अंडे के सेवन से स्वस्थ दृष्टि भी पाई जा सकती है। अंडा एंटीऑक्सीडेंट जैसे लिट्यून और जैकेक्टीन का अच्छा स्त्रोत है, जो आँखों को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसलिए अपनी डाइट में अंडा ज़रूर शामिल करें।

    स्वास्थ्य

    हड्डियों और बालों के लिए फ़ायदेमंद है अंडा

    अंडे में विटामिन D पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण का काम करता है। इससे हड्डियाँ मज़बूत रहती हैं। इसलिए ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में अंडा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    अंडा न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि ख़ूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता है। इसके इस्तेमाल से स्वस्थ बाल और त्वचा पाई जा सकती है। इसमें सल्फर और एमिनो एसिड पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के विकास के लिए बहुत ज़रूरी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार
    विनफास्ट इन गाड़ियों के साथ करेगी भारत में प्रवेश, जानिए कब शुरू होगी बुकिंग  विनफास्ट

    स्वास्थ्य

    कम समय में वजन घटाने के लिए अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये पाँच एक्सरसाइज़ लाइफस्टाइल
    किचन में मौजूद इन चीज़ों से करें बालों की हर समस्या का समाधान लाइफस्टाइल
    जानिए सुनील शेट्टी की फिट बॉडी का राज, डाइटिंग की बजाय खाते हैं ख़ूब चावल शट्टी
    #WorldCancerDay: ज़्यादातर लोग कैंसर से जुड़ी इन बातों को मानते हैं सच, जानें सच्चाई कैंसर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025