NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेडीक्योर के लिए ब्यूटी पाॅर्लर क्यों जाना? इसके लिए अपनाएं घरेलू तरीका
    अगली खबर
    पेडीक्योर के लिए ब्यूटी पाॅर्लर क्यों जाना? इसके लिए अपनाएं घरेलू तरीका

    पेडीक्योर के लिए ब्यूटी पाॅर्लर क्यों जाना? इसके लिए अपनाएं घरेलू तरीका

    लेखन ईशा शर्मा
    Jan 28, 2020
    11:30 am

    क्या है खबर?

    यह जरूरी नहीं है कि पेडीक्योर के लिए हर बार आप पार्लर ही जाएं। इसे आप कम समय और कम पैसों में घर पर भी कर सकती हैं।

    पेडीक्योर से पैरों के साथ-साथ नाखूनों को साफ किया जाता है। जिससे नेल्स से होने वाले इंफेक्शन्स की संभावना कम हो जाती है।

    समय-समय पर पेडीक्योर करने से पैरों की दुर्गंध और फटी एड़ियों की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है।

    आइए जानें घर पर पेडीक्योर करने के तरीके।

    #1

    पेडीक्योर करने से पहले पैरों की सफाई

    सबसे पहले नाखूनों पर लगी नेल पाॅलिश उतार लें। इसके बाद नेल्स शेप में काटकर बराबर करें। नेल्स काटते समय ध्यान रखें कि पहले नाखून आगे की तरफ ही काटे और काॅर्नर से ज्यादा न काटे।

    इसके बाद एक टब में गुनगुना पानी डालकर पैर एंकल तक भिगोए रखें। फिर पानी में एक चम्मच नमक डाल लें। इसमें थोड़ा ऑलिव ऑयल डालकर मिलाएं।

    अब इसमें 20 मिनट तक पैर डालकर रखें और फिर पैर बाहर निकाल कर पाेंछ लें।

    #2

    पैरों पर स्क्रब और माॅइश्चराइजर

    पैर सूख जाने के बाद नाखूनों पर क्यूटिकल क्रीम लगाएं और हल्की मसाज करें। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।

    अब फुट स्क्रब का इस्तेमाल करते हुए एड़ियों, तलवाें और पैरों की उंगलियों पर धीरे-धीरे स्क्रब करें।

    यदि आपके पास क्यूटिकल क्रीम नहीं है तो इस प्रकार बनाएं:

    सामग्री: जैतून का तेल, नारियल तेल, ग्लिसरीन।

    विधि: इसे बनाने के लिए जैतून तेल के तीन चम्मच गर्म करें और इसमें एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं।

    #3

    घर पर तैयार करें फुट स्क्रब

    फुट स्क्रब बनाने के लिए सामग्री: दो बड़े चम्मच ब्राउन शुगर, एक बड़ा चम्मच शहद, दो बड़े चम्मच ओटमील पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच जैतून का तेल लें।

    बनाने का तरीका: फुट स्क्रब बनाने के लिए ओटमील और ब्राउन शुगर को एक बाउल में डाल कर मिलाएं।

    अब इसमें नींबू का रस, शहद और जैतून का तेल डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट का उपयोग फुट स्क्रब के रूप में करें।

    #4

    पैरों को माॅइश्चराइज करें

    पैरों पर स्क्रब करने के बाद पैर बिल्कुल साफ हो जाएंगे। अब इन पर माॅइश्चराइजर लगाएं। माॅइश्चराइजर करने के लिए किसी क्रीम या जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं।

    अब हल्के हाथों से पैरों उंगलियों, नाखूनों और एड़ियों की मसाज करें। इससे पैरों का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होगा।

    पैरों को माॅइश्चराइज करने के बाद नेल पाॅलिश लगाएं। इसके लिए पहले अपने नाखूनों पर बेस काेट के लिए हल्का रंग लगाकर फिर गहरे रंग का उपयोग करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    स्वास्थ्य

    सर्दियों में बढ़ जाती है डिप्रेशन की समस्या, जानें क्या है इसका उपाए लाइफस्टाइल
    तेजी से वजन घटाने के लिए सुबह के नाश्ते में इन चीजों का करें सेवन लाइफस्टाइल
    वजन कम करने के लिए ट्रेंड में हैं ये अजीब डाइट चार्ट खान-पान
    अगर पेट दर्द से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम खान-पान

    लाइफस्टाइल

    कम बजट में करना चाहते हैं विदेश यात्रा तो इन देशों का करें रूख भारत की खबरें
    गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए करें यह काम, रिसर्च में हुआ खुलासा लाइफस्टाइल
    घर पर इन आसान तरीकों से बना सकते हैं बाॅडी वाश स्वास्थ्य
    समय के साथ खत्म हो गए ये ब्यूटी और मेकअप ट्रेंड्स, जानें इनके बारेे में स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025