Page Loader
#BirthdaySpecial: देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कैसे रखती हैं ख़ुद को फिट, जानें उनकी फ़िटनेस का राज

#BirthdaySpecial: देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कैसे रखती हैं ख़ुद को फिट, जानें उनकी फ़िटनेस का राज

Jul 18, 2019
07:01 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वाँ जन्मदिन मना रही हैं। वो अपनी एक्टिंग, ख़ूबसूरती और फ़िटनेस की वजह से लाखों दिलों पर राज करती हैं। जब प्रियंका केवल 17 साल की थीं, तभी उन्होंने मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था। प्रियंका को बहुत ज़्यादा जिम जाना पसंद नहीं है और न ही वो अपने पसंदीदा फ़ूड्स खाने से चूकती हैं, फिर भी वो इतनी फिट हैं। आइए आज जन्मदिन पर जानें उनकी फ़िटनेस का राज।

खाना

प्रियंका को पसंद है घर का बना खाना

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो घर का बना भोजन खाना पसंद करती हैं। इससे वो फिट रहती हैं और उनका मेटाबॉलिज़्म भी अच्छा रहता है। प्रियंका केवल फिट ही नहीं दिखती हैं, बल्कि उनकी स्किन भी ग्लो करती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वो दिनभर में 8-10 गिलास पानी और नारियल पानी पीती हैं। आइए प्रियंका की ख़ूबसूरती और फ़िटनेस के बारे में और भी कुछ जानें।

इंस्टाग्राम पोस्ट

प्रियंका का पसंदीदा घर का खाना

जिम

प्रियंका ज़्यादा पसंद नहीं है वेट ट्रेनिंग

प्रियंका फिट रहने के लिए जिम में वेट ट्रेनिंग, मिक्स कार्डियो और योग करती हैं। हालाँकि, उन्हें वेट ट्रेनिंग ज़्यादा पसंद नहीं है। वो लगभग 15 मिनट तक ट्रेडमिल पर रनिंग भी करती हैं। इसके साथ ही वो पुश-अप्स और रिवर्स लंजेस भी करती हैं। प्रियंका 20 से 25 बार बेंच जंप और इतनी संख्या में ही रिवर्स क्रंचेस भी करती हैं। प्रियंका जिम में 60 सेकेंड तक प्लैंक्स करती हैं और 20 से 25 बाइसेप्स एक्सरसाइज करती हैं।

जानकारी

आसन और प्राणायाम भी है फ़िटनेस का राज

जिस दिन प्रियंका जिम नहीं जाती हैं, उस दिन वो रनिंग और स्पिनिंग करना पसंद करती हैं। तनाव से बचने और फ़्लेक्सिबिलिटी के लिए वो योग करती हैं। इसके साथ ही आसन, प्राणायाम और मेडिटेशन भी नियमित करती हैं।

ख़ूबसूरती

प्रियंका की ग्लोइंग स्किन का राज

प्रियंका ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीती हैं, जिससे उनका शरीर हाईड्रेट रहता है और स्किन पर ग्लो के साथ शाइनिंग भी रहती है। दिमाग को शांत रखने के लिए वो प्राणायाम करती हैं। प्रियंका पर्याप्त मात्रा में लिक्विड डाइट लेती हैं। वो अपने पसंद का खाने से नहीं चूकती हैं और सप्ताह में एक बार अपने पसंद का खाना खाती हैं। प्रियंका तैलीय और तले-भूने खाने से दूर रहती हैं। वो हमेशा ताज़ा, पौष्टिक और न्यूट्रिशन रिच फ़ूड लेती हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

पसंदीदा बर्गर के साथ प्रियंका

डाइट

प्रियंका का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

ब्रेकफास्ट में प्रियंका एक व्हाइट, ओटमील और स्कीम्ड मिल्क लेती हैं। लंच में वो रोटी, चावल और बहुत सारा फल खाती हैं। कभी-कभी चिकन और फिश भी उनके लंच का हिस्सा होते हैं। रात में प्रियंका हल्का खाना खाती हैं, जिसमें ग्रिल्ड चिकन, फिश और हरी सब्ज़ियाँ शामिल होती हैं। हरी सब्ज़ियाँ और ताज़े फल उनकी डाइट का अहम हिस्सा हैं। वो हर 2-3 घंटे में कुछ न कुछ खाती रहती हैं, जिससे मेटाबॉलिज़्म सही रहता है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

लिक्विड डाइट लेती प्रियंका