NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिल्ली के इन बाज़ारों से करें ख़रीदारी, मिलेंगे 50 रूपए से भी सस्ते कपड़े
    अगली खबर
    दिल्ली के इन बाज़ारों से करें ख़रीदारी, मिलेंगे 50 रूपए से भी सस्ते कपड़े

    दिल्ली के इन बाज़ारों से करें ख़रीदारी, मिलेंगे 50 रूपए से भी सस्ते कपड़े

    लेखन प्रदीप मौर्य
    May 19, 2019
    07:55 pm

    क्या है खबर?

    वैसे तो सभी को ख़रीदारी करने का शौक़ होता है, लेकिन लड़कियों को ख़ासतौर से नए-नए कपड़े ख़रीदने का शौक़ होता है।

    देश की राजधानी दिल्ली को फैशन हब के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली कपड़ों की ख़रीदारी के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

    अगर आप दिल्ली में हैं और ख़रीदारी करना चाहते हैं तो आपको बता दे कि दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं, जहाँ मात्र Rs. 50 में कपड़े मिलना शुरू हो जाते हैं।

    सरोजिनी नगर

    ख़रीदारी के लिए कॉलेज की लड़कियों की पसंदीदा जगह

    सरोजिनी नगर मार्किट, कपड़ों की ख़रीदारी के लिए कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों की पसंदीदा जगह है। यहाँ मात्र Rs. 50 से कपड़े मिलने शुरू हो जाते हैं।

    यहाँ कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियाँ हर रोज़ ख़रीदारी करते हुए देखी जा सकती हैं।

    यहाँ पहुंचने के लिए सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन, INA मेट्रो स्टेशन पड़ता है। सरोजिनी नगर बाज़ार सोमवार को बंद रहता है।

    अगर आप घर बैठे ख़रीदारी करना चाहती हैं तो सरोजिनी नगर की ऑनलाइन वेबसाइट भी है।

    लाजपत नगर

    सस्ती कीमत में मिल जाते हैं एथनिक वियर

    अगर आप एथनिक वियर के शौक़ीन हैं तो लाजपत नगर बाज़ार आपके लिए सबसे उपयुक्त जगह है।

    इसके साथ ही यहाँ से वेस्टर्न वियर भी ख़रीदे जा सकते हैं। यहाँ कपड़ों के साथ-साथ घर की सजावट का सामान भी मिल जायेगा।

    यंहा भी लोग सस्ते और अच्छे कपड़े ख़रीदने आते हैं। यहाँ पहुंचने के लिए सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन, लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पड़ता है।

    लाजपत नगर बाज़ार भी सरोजिनी की तरह सोमवार को बंद रहता है।

    मॉनेस्ट्री, कश्मीरी गेट

    लड़कों के कपड़ो की ख़रीदारी के लिए चर्चित जगह

    अब तक आपने लड़कियों की ख़रीदारी के बारे में जाना, लेकिन मॉनेस्ट्री बाज़ार कश्मीरी गेट पर आपको लड़कों के लिए एक से बढ़कर एक चीज़ें कम दामों में मिल जाएँगी।

    यहाँ सर्दी के कपड़ों से लेकर हर मौसम में पहनने वाले कपड़े मिल जाएँगे। मॉनेस्ट्री से कपड़ों के अलावा जूते और अन्य एक्सेसरीज़ कम कीमत पर मिलती हैं।

    यह बाज़ार सोमवार को छोड़कर पूरे सप्ताह खुला रहता है। यहाँ पहुंचने के लिए कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन सबसे नज़दीक पड़ेगा।

    जनपथ बाज़ार

    ज्वेलरी लवर्स के लिए जन्नत

    जनपथ बाज़ार के बारे में किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। एक गली में सिमटे हुए इस बाज़ार में ट्रेंडी चीज़ें आसानी से मिल जाती हैं।

    ज्वेलरी लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ से कम पैसे में अच्छे सामान मिल जाते हैं। यहाँ कच्छ और राजस्थानी वर्क की चीज़ें भी आसानी से मिल जाएँगी।

    जनपथ, रविवार के दिन बंद रहता है। यहाँ पहुंचने के लिए राजीव चौंक मेट्रो स्टेशन सबसे नज़दीक पड़ेगा।

    कमला नगर

    बड़े-बड़े शोरूम से लेकर फूटपाथ की ख़रीदारी का ले सकते हैं आनंद

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस की हर लड़की की ज़ुबान पर कमला नगर बाज़ार का नाम रहता है, क्योंकि यह कॉलेज की लड़कियों के लिए ख़रीदारी की बेहतरीन जगहों में से एक है।

    यहाँ खाने-पीने के साथ मौज-मस्ती करने की भी कई जगहें हैं। यहाँ बड़े-बड़े ब्रांड के शोरूम से लेकर फूटपाथ की ख़रीदारी का भी आनंद लिया जा सकता है।

    यह बाज़ार भी सोमवार के दिन बंद रहता है। यहाँ पहुंचने के लिए विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन सबसे नज़दीक पड़ेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    ऑनलाइन शॉपिंग

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    हरियाणा और पंजाब में नहीं होगा कांग्रेस और AAP का गठबंधन, दिल्ली के लिए बातचीत जारी हरियाणा
    फिर लड़ाकू विमान उड़ा सकेंगे विंग कमांडर अभिनंदन, मई तक पूरे हो जाएंगे मेडिकल टेस्ट पाकिस्तान समाचार
    लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने दिल्ली में घोषित किए उम्मीदवार, शीला दीक्षित और माकन को मिला टिकट आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा ने गौतम गंभीर और कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंद्र सिंह को दिया टिकट भारतीय जनता पार्टी

    ऑनलाइन शॉपिंग

    बदलने वाले हैं ऑनलाइन शॉपिंग के नियम, अब नहीं मिलेंगे बड़े ऑफर और कैशबैक फ्लिपकार्ट
    पेटीएम ने शुरू की पोस्टपेड सर्विस, 60 हजार तक खर्च करके अगले महीने चुकाएं पैसे पेटीएम मॉल
    ख़रीदें अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार्स के फ़ैशन ब्रांड के कपड़े, कीमत मात्र Rs. 395 से शुरू बॉलीवुड समाचार
    दिल्ली के इन बाज़ारों से करें ख़रीदारी, मिलेंगे 50 रूपए से भी सस्ते कपड़े दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025