Page Loader
गुजरात: कक्षा 3 के पेपर में पूछा गया 'सचिन किसके खिलाड़ी थे', विकल्प में क्रिकेट नहीं
गुजरात में कक्षा 3 के पेपर में पूछा सचिन तेंदुलकर से जुड़ा गलत सवाल (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

गुजरात: कक्षा 3 के पेपर में पूछा गया 'सचिन किसके खिलाड़ी थे', विकल्प में क्रिकेट नहीं

लेखन गजेंद्र
Apr 07, 2023
06:06 pm

क्या है खबर?

गुजरात में एक स्कूल की परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़े सवाल के विकल्प गलत दिए गए हैं। गुजरात कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हितेंद्र पिथड़िया ने पेपर ट्वीट कर लिखा, 'गुजरात में कक्षा 3 की पर्यावरण विषय की परीक्षा में पूछा गया सवाल... सचिन तेंदुलकर किस खेल के खिलाड़ी थे? 1- हॉकी, 2- कबड्डी, 3- फुटबाल, 4- चेस।' विकल्प में क्रिकेट नहीं है।

फजीहत

गुजरात का शिक्षा मॉडल अब देश में- पिथड़िया

गुजरात कांग्रेस के नेता पिथड़िया ने ट्वीट कर गुजरात सरकार और केंद्र सरकार पर तंज भी कसा। उन्होंने लिखा, 'गुजरात के शिक्षा मॉडल को अब देश में लागू करवाया जा रहा है।' बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात शिक्षा मॉडल पर सवाल उठाए थे। उन्होंने गुजरात के शिक्षा मंत्री को खुली बहस के लिए चुनौती दी थी। बहस में कांग्रेस भी कूदी थी।

ट्विटर पोस्ट

कक्षा 3 की परीक्षा में सवाल के सारे विकल्प गलत