NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में अपहरण के बाद महिला से गैंगरेप, बाल काटकर पहनाई जूतों की माला
    देश

    दिल्ली में अपहरण के बाद महिला से गैंगरेप, बाल काटकर पहनाई जूतों की माला

    दिल्ली में अपहरण के बाद महिला से गैंगरेप, बाल काटकर पहनाई जूतों की माला
    लेखन भारत शर्मा
    Jan 27, 2022, 01:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली में अपहरण के बाद महिला से गैंगरेप, बाल काटकर पहनाई जूतों की माला

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विवेक विवाह इलाके में गणतंत्र दिवस के दिन एक महिला का अपहरण कर गैंगरेप करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके बाल भी काट दिए और जूतों की माला पहना दी। इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसे सड़क पर भी घुमाया। महिला की छोटी बहन की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस ने इस मामले में चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आपसी रंंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम

    इंडिया टुडे के अनुसार, विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला से आपनी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, महिला शादीशुदा है और उसके एक बच्चा भी है। उसके मकान के पीछे रहने वाला एक पड़ोसी युवक महिला से बात करना चाहता था, लेकिन महिला ने उसे मौका नहीं दिया। गत नंवबर में युवक ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद युवक के परिजनों ने महिला को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

    आरोपियों ने कड़कड़डूमा से किया था महिला का अपहरण

    पुलिस ने बताया कि महिला किराए के मकान में रह रही थी। बुधवार को कुछ आरोपियों ने चाकू की नोंक पर महिला का कड़कड़डूमा से अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसका गैंगरेप किया और फिर उसके बाद उसके बाल काट दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जूतों की माला पहनाई और मुंह पर कालिख पोत दी। इसके बाद इलाके लोगों के कहने पर उसे सड़क पर भी घुमाया। इसमें कई महिलाएं भी शामिल थी।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

    महिला को सड़क पर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके कई महिलाएं पीड़िता से अभद्रता करते हुए उसे सड़क पर घुमा रही है। वीडियो में मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ को भी देखा जा सकता है।

    महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता की छोटी बहन ने शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया और घटना में शामिल चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर अपहरण, गैंगरेप और अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में पीड़ित महिला की काउंसलिंग की जा रही है।

    दिल्ली महिला आयोग ने लिया मामले में संज्ञान

    इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने संज्ञान लिया है। DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, 'कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।'

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना को बताया शर्मनाक

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री और उपराज्यपाल से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दें और राजधानी की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली की अदालत ने शरजील इमाम के खिलाफ तय किए आरोप, चलाया जाएगा देशद्रोह का मुकदमा दिल्ली
    गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्ण वैक्सीनेशन वालों को ही मिलेगा प्रवेश, पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस दिल्ली
    राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार क्या होगा नया और कैसी हैं तैयारियां? दिल्ली
    क्लबहाउस चैट मामला: मुंबई पुलिस ने हरियाणा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया हरियाणा

    दिल्ली

    कोरोना का खतरा: अंतरराज्यीय यात्रा को लेकर किस राज्य ने लगाए हैं क्या प्रतिबंध? तमिलनाडु
    दिल्ली से जल्द हटाई जाएंगी पाबंदियां, 10 प्रतिशत हुई पॉजिटिविटी रेट- अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली में इस साल होंगे केवल तीन ड्राई डे, आबकारी विभाग ने घटाई संख्या दिल्ली सरकार
    AAP के कार्यों का प्रचार करने वालों को मिलेगा अरविंद केजरीवाल के साथ डिनर का मौका आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल

    पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है ED- केजरीवाल सत्येंद्र जैन
    अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पंजाब
    कोरोना: दिल्ली में पाबंदियां कम करने पर विचार, अगले हफ्ते हट सकता है वीकेंड कर्फ्यू दिल्ली
    मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिली पणजी से भाजपा की टिकट, केजरीवाल ने दिया प्रस्ताव मनोहर पर्रिकर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023