NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: बंदूक के साथ फोटो लेते समय गोली चलने से महिला की मौत
    देश

    उत्तर प्रदेश: बंदूक के साथ फोटो लेते समय गोली चलने से महिला की मौत

    उत्तर प्रदेश: बंदूक के साथ फोटो लेते समय गोली चलने से महिला की मौत
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 24, 2021, 04:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश: बंदूक के साथ फोटो लेते समय गोली चलने से महिला की मौत
    बंदूक के साथ फोटो लेते समय गोली चलने से महिला की मौत

    उत्तर प्रदेश के हरदोई में बंदूक के साथ फोटो खिंचवाते वक्त गोली लगने से एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। महिला के ससुरालजनों का कहना है कि फोटो खिंचवाते वक्त दुर्घटनावश बंदूक का ट्रिगर दब गया, जिस कारण उसकी मौत हुई है। वहीं महिला के परिजनों ने उसके ससुरालजनों पर आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या की गई है। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    दो महीने पहले हुई थी महिला की शादी

    आजतक के अनुसार, यह घटना जिले के माधोगंज कस्बे की है। मृतक महिला का नाम राधिका बताया जा रहा है, जिनकी दो महीने पहले यहां रहने वाले आकाश नामक व्यक्ति से शादी हुई थी। महिला की जिस बंदूक से गोली चलने के कारण मौत हुई है, वह उसके ससुर की है। पंचायत चुनावों के दौरान यह बंदूक पुलिस के पास जमा थी, जिसे घटना वाले दिन ही घर लाया गया था। महिला की बंदूकों के साथ कई तस्वीरें हैं।

    पुलिस का इस मामले पर क्या कहना है?

    ASP कपिलदेव सिंह ने कहा कि एक पति-पत्नी द्वारा कथित तौर पर सेल्फी लेते समय गोली चल जाने की घटना सामने आई है। इसमें महिला की मौत हो गई। मृतका के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बंदूक और पति-पत्नी के मोबाइल बरामद कर लिए हैं और फॉरेंसिंक टीम ने भी कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

    परिजनों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

    पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और उसके पति, सास-ससुर और जेठ को इसमें आरोपी बनाया गया है। परिजनों की मांग है कि दहेज के लिए हत्या के एंगल से इस मामले की जांच हो। दूसरी तरफ ससुरालजनों का कहना है कि फोटो लेने के दौरान बंदूक से गोली चली थी, जिससे महिला की मौत हुई। पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे बढ़ रही है।

    गले के आर-पार हुई गोली

    महिला की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर हो रही हैं, जिनमें वो बंदूकों के साथ नजर आ रही है। कहा जा रहा है फोटो क्लिक करवाते समय लापरवाही से ट्रिगर दबने के कारण भी मौत हो सकती है। गोली महिला के गले के आर-पार हुई थी और अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला की मौत हुई, उससे घंटेभर पहले ही बंदूक घर लाई गई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    होंडा दे रही अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट, जानिए फरवरी में कंपनी का ऑफर होंडा
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: हरदोई जा रहे अखिलेश यादव के काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकराईं अखिलेश यादव
    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा
    उत्तर प्रदेश: रामपुर पुलिस के लिए मुसीबत बनी रात को नग्न घूमने वाली महिला, वीडियो वायरल रामपुर
    उत्तर प्रदेश: अमेठी में अश्लील गानों पर डांस करने से रोका तो युवकों ने सिर फोड़ा अमेठी

    क्राइम समाचार

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023