NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महिला ने पति की हत्या कर स्लैब के नीचे दफनाया, महीने भर वहीं बनाती रही खाना
    अगली खबर
    महिला ने पति की हत्या कर स्लैब के नीचे दफनाया, महीने भर वहीं बनाती रही खाना

    महिला ने पति की हत्या कर स्लैब के नीचे दफनाया, महीने भर वहीं बनाती रही खाना

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 22, 2019
    01:04 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने पति की हत्या कर उसे दफनाने का आरोप है।

    बताया जा रहा है कि महिला ने जिस जगह अपने पति को दफनाया, उसी पर स्लैब बनाकर एक महीने तक वहां खाना पकाती रही।

    यह मामला एक महीने पहले शुरू हुआ था, जब अनूपपुर के करोंडी गांव के 35 वर्षीय वकील महेश बानावल अपने घर से गायब हुए थे।

    जांच

    महेश के भाई ने दिया पुलिस को सुराग

    इंडिया टूडे के मुताबिक, महेश की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी। 21 नवंबर को पुलिस एक बड़ा सुराग हाथ लगा था।

    गुरुवार को महेश के बड़े भाई अर्जुन पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने पुलिस को यह सुराग दिया, जिसके आधार पर इस मामले को सुलझाने में मदद मिली।

    अर्जुन ने पुलिस को बताया कि जब से महेश गायब हुए हैं, उनकी पत्नी प्रमिला उन्हें अपने घर में आने से रोक रही है।

    तलाशी

    पुलिस ने ली घर की तलाशी

    अर्जुन ने पुलिस को बताया, "हम पहले कई बार महेश के घर जाते रहे हैं, लेकिन पिछले एक महीने से जब भी हम उसके घर जाते हैं उसकी पत्नी हमें गाली देकर वापस भेज देती है। वह महेश के गायब होने के पीछे हमारा हाथ बता रही थी।"

    अर्जुन के बयान के बाद पुलिस की एक टीम गुरुवार को प्रमिला के घर पहुंची। पुलिस को घर में बदबू महसूस हुई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली।

    आरोप

    प्रमिला ने लगाया फंसाये जाने का आरोप

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी में किचन स्लैब के पास सबसे ज्यादा बदबू आ रही थी।

    जब यहां खुदाई की गई तो गली-सड़ी अवस्था में महेश की लाश मिली। इसी स्लैब पर प्रमिला पिछले एक महीने से खाना बना रही थी।

    जब पुलिस ने लाश को वहां से निकाला, प्रमिला ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। प्रमिला ने पुलिस को बताया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।

    जांच

    मामले की जांच में जुटी है पुलिस

    प्रमिला ने आरोप लगाया कि उनके देवर गंगाराम बनवाल ने इस घटना को अंजाम देने में मदद की है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया, "प्रमिला ने दावा किया है कि महेश का गंगाराम की पत्नी के साथ अवैध संबंध था और उन दोनों ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची थी।"

    वहीं गंगाराम ने इस साजिश में शामिल होने से इनकार किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    हत्या
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़

    मध्य प्रदेश

    विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर नरेंद्र मोदी
    मध्य प्रदेश: शौचालय की सफाई करते छात्रों का वीडियो वायरल, जिलाधिकारी बोले- इसमें कोई बुराई नहीं देश
    मोटर वाहन अधिनियम: गुजरात और उत्तराखंड के बाद दूसरे राज्य भी कम कर सकते हैं जुर्माना ओडिशा
    मध्य प्रदेश: पहले बारिश कराने के लिए कराई मेंढक की शादी, बाढ़ आने पर करवाया तलाक़ भोपाल

    हत्या

    पंजाब: मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी ने व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ करने से रोका, गंवानी पड़ी जान पंजाब
    दिल्ली: तिहाड़ जेल की सुरक्षा में चूक, NGO सदस्य बनकर कैदी बॉयफ्रेंड से मिलती रही महिला भारत की खबरें
    मुंबई: झगड़े के बाद महिला ने पति को 11 बार चाकू से गोदा, काटा गला मुंबई
    दिल्ली: हेडफोन की कीमत को लेकर शख्स की पीट-पीट कर हत्या दिल्ली

    क्राइम समाचार

    गुड़गांवः नाबालिग से गैंगरेप कर सड़क पर छोड़ा, लिफ्ट देकर दो लोगों ने फिर किया रेप हरियाणा
    नौकरी के लिए गुड़गांव आई मेघालय की नाबालिग लड़की के साथ पांच दिनों तक हुआ रेप हरियाणा
    गुरुग्राम: SHO ने महिला के साथ किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल हरियाणा
    बात करने से रोका तो लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025