NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरलः 9 साल के लड़के के रेप मामले में 36 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज
    अगली खबर
    केरलः 9 साल के लड़के के रेप मामले में 36 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज

    केरलः 9 साल के लड़के के रेप मामले में 36 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 11, 2019
    05:52 pm

    क्या है खबर?

    केरल में एक 36 वर्षीय महिला के खिलाफ उसके 9 साल के भतीजे के साथ रेप के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है।

    मामला राज्य की थेन्हीपालम नमक जगह का है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि यह मामला पिछले सप्ताह सामने आया जब बच्चे ने इस घटना के बारे में डॉक्टर को बताया।

    डॉक्टर ने चाइल्डलाइन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

    मामला

    कई महीनों तक हुआ बच्चे का शोषण

    पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट के सेक्शन 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है।

    बतौर मीडिया रिपोर्ट्स, चाइल्डलाइन अधिकारियों ने बताया कि लगभग एक साल से बच्चे का यौन शोषण किया जा रहा था।

    चाइल्डलाइन कन्वेनर अनवर कराक्दन ने बताया कि महिला ने कई महीनों तक बच्चे का यौन शोषण किया है, जिससे उसकी मानसिक सेहत पर असर पड़ा है। आरोपी महिला बच्चे की चाची है और उसके घर के पड़ोस में रहती है।

    मामले की जांच

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी बिनू थॉमस ने कहा कि बच्चे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चे और आरोपी महिला के परिवार के बीच कुछ विवाद हुआ था। इसलिए यह देखना जरूरी है कि कहीं यह मामला उस विवाद से जुड़ा हुआ तो नहीं है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही इस मामले में आरोपी महिला के बयान दर्ज करेगी।

    पुराना मामला

    एर्नाकुलम में भी सामने आया था ऐसा मामला

    बीते सप्ताह केरल के ही एर्नाकुलम में ऐसा एक और मामला सामने आया था।

    पुलिस ने यहां 9 वर्षीय कैंसर पीड़ित बच्चे के साथ यौन शोषण के मामले में 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया था।

    पुलिस ने बताया कि बच्चे ने स्कूल में काउंसलिंग सेशन में अपने साथ हो रहे शोषण की जानकारी दी, जिसके बाद मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

    पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    केरल

    सबरीमाला विवाद: जानिये कैसे एक कन्नड़ अभिनेत्री का दावा बन गया इतने बड़े बवंडर का कारण भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सबरीमाला मंदिर: कड़ी सुरक्षा के बीच खुला कपाट, बिना दर्शन के वापस लौंटी तृप्ति देसाई भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सबरीमाला मंदिर विवाद: कोच्चि पहुंची तृप्ति देसाई का भारी विरोध, एयरपोर्ट पर ही करना पड़ा नाश्ता भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    दुबईः महज 13 साल की उम्र में सॉफ्टवेयर कंपनी चला रहा है भारतीय लड़का भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025