Loading...
चीनी जासूसों के चंगुल में फंसी भारतीय सेना अधिकारी की पत्नी, सांझा की संवेदनशील जानकारियां
चीनी जासूसों के चंगुल में फंसी भारतीय सेना अधिकारी की पत्नी

चीनी जासूसों के चंगुल में फंसी भारतीय सेना अधिकारी की पत्नी, सांझा की संवेदनशील जानकारियां

Oct 18, 2026
06:10 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के समन्वय से एक बड़े रक्षा जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी पर विदेशी खुफिया एजेंसियों, विशेष रूप से चीन के जासूसों को संवेदनशील और रणनीतिक जानकारियां साझा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। चीनी जासूसों ने सोशल मीडिया पर खुद को बड़े प्रोफेसर और शिक्षाविद बताकर महिला को अपने जाल में फंसाया था।

कार्रवाई

सेना अधिकारी की पत्नी के खिलाफ क्या हुई कार्रवाई?

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला तेलंगाना की मूल निवासी है और वर्तमान में जम्मू के गांधी नगर इलाके में रहती हैं।

उनके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (OSA), 1923 की धारा 3 और 5 के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चीनी जासूसों ने उनसे एन्क्रिप्टेड चैटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए बदले हुए नामों से संपर्क किया था।

सूचना

जासूसों ने किस तरह निकलवाई जानकारियां?

खुफिया एजेंसियों की प्रारंभिक जांच में चीनी जासूसों की सोची-समझी कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ है।

चीनी ऑपरेटर्स ने खुद को अकादमिक स्कॉलर बताते हुए महिला से संपर्क किया और उसे रणनीतिक महत्व के विषयों पर शोध-लेख लिखने के लिए कहा।

शुरुआत में महिला से केवल पर्यावरण और वैश्विक भू-राजनीति पर लेख लिखवाए गए। भरोसा कायम होने पर जासूसों ने उसे धीरे-धीरे भारतीय रक्षा और सैन्य ऑपरेशन्स से जुड़े मुद्दों पर लिखने के लिए मजबूर किया।

ADVERTISEMENT

जानकारी

संवेदनशील डाटा लीक होने का शक

खुफिया जानकारी के अनुसार, महिला पर आरोप है कि उसने अनजाने या जानबूझकर सैन्य प्रतिष्ठानों की तस्वीरें, गोपनीय दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डाटा विदेशी जासूसों के साथ साझा किए हैं, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

ADVERTISEMENT

धारा

क्या कहती हैं कानूनी धाराएं?

OSA की धारा 3 राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ जाकर खुफिया जानकारी भेजने से संबंधित है।

धारा 5 प्रतिबंधित सरकारी और सैन्य दस्तावेजों के स्थानांतरण से जुड़ी है। BNS की धारा 152 भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों के लिए लागू होती है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि महिला चीनी जासूसों के संपर्क में कैसे आई और अब तक कितना रणनीतिक डाटा देश से बाहर भेजा जा चुका है।

ADVERTISEMENT