Page Loader
कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं?
यात्री डॉक्टर नवाकुंर चौधरी ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए

कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं?

लेखन गजेंद्र
May 19, 2025
05:25 pm

क्या है खबर?

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं, जिसके बाद डॉक्टर से यूट्यूबर बने नवांकुर चौधरी का नाम भी चर्चा में आ गया है। नवांकुर सोशल मीडिया पर ट्रैवल ब्लॉगर 'यात्री डॉक्टर' के नाम से मशहूर हैं। उनकी कई तस्वीरें ज्योति के साथ सामने आने के बाद अब वे भी शक के दायरे में हैं। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया है। आइए, जानते हैं कौन हैं यात्री डॉक्टर नवांकुर।

विवाद

पहले जानिए, ज्योति मल्होत्रा का मामला क्या है?

हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति 'ट्रेवल विद जेओ' यूट्यूब चैनल चलाती हैं और उसके 3 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी के साथ संपर्क में थी। अधिकारी को हाल में 13 मई को भारत ने जासूसी में कथित संलिप्त के कारण निष्कासित किया था।

पहचान

कौन हैं नवांकुर?

नवांकुर मूल रूप से रोहतक हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 2 मार्च, 1996 को हुआ था। वह एक MBBS डॉक्टर हैं। उन्होंने 2015 में मद्रास मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रोहतक से पूरी की थी। अभी वे दिल्ली में रहते हैं। नवांकुर को यात्रा करने का जुनून था, जिसको आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने 2017 में डॉक्टरी का पेशा छोड़ दिया और अपना यूट्यूबर चैनल 'यात्री डॉक्टर' लॉन्च किया था।

विवाद

नवांकुर विवाद में कैसे आए?

नवांकुर पहले भी अपने वीडियो में भारत की आलोचना और गलत नक्शे के कारण विवादों में रहे हैं। हालांकि, ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद नवांकुर चर्चा में आ गए। कुछ लोगों ने एक्स पर उन पर ज्योति मल्होत्रा के साथ पाकिस्तान उच्चायोग जाने, पाकिस्तान यात्रा और ISI के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया है। नवांकुर की ज्योति के साथ तस्वीरें भी साझा की गई हैं। हालांकि, नवांकुर ने वीडियो साझा कर सभी आरोपों का खंडन किया है।

यात्रा

144 देशों की यात्रा कर चुके हैं नवांकुर

यात्री डॉक्टर के नाम से मशहूर नवांकुर अभी तक 144 देशों की यात्रा कर चुके हैं। उनके चैनल पर करीब 20 लाख सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। वे भारतीय यात्रा के शौकीनों के बीच एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं। वे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी यात्राओं को साझा करते रहते हैं और वहां की जानकारी देते हैं। नवाकुंर का लक्ष्य 197 देशों की यात्रा करना है।

ट्विटर पोस्ट

नवांकुर ने दी सफाई