NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / व्हाट्सऐप ने सरकार को दी थी 121 लोगों की जासूसी किए जाने की लिखित जानकारी- रिपोर्ट
    अगली खबर
    व्हाट्सऐप ने सरकार को दी थी 121 लोगों की जासूसी किए जाने की लिखित जानकारी- रिपोर्ट

    व्हाट्सऐप ने सरकार को दी थी 121 लोगों की जासूसी किए जाने की लिखित जानकारी- रिपोर्ट

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 02, 2019
    12:24 pm

    क्या है खबर?

    व्हाट्सऐप के जरिए जासूसी मामले में एक नया मोड़ आया है। व्हाट्सऐप ने कहा कि उसने सितंबर में भारत सरकार को लिखित जानकारी दी थी कि एनएसओ ग्रुप के स्पाईवेयर के जरिए 121 भारतीय नागरिकों की जासूसी की जा रही है।

    इससे पहले मई में भी व्हाट्सऐप ने भारतीय एजेंसियों को 'सिक्योरिटी इश्यू' के बारे में जानकारी दी थी।

    इसके जवाब में सूत्रों ने कहा कि यह तकनीकी जानकारी थी और इसमें जासूसी की बात नहीं थी।

    जानकारी

    सरकार ने दिया मैसेज का जवाब- व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप ने दावा किया कि मई में सरकारी एजेंसियों को जानकारी देने के बाद उससे सीधे तौर पर मामले के बारे में नहीं पूछा गया। कंपनी ने कहा कि भारत सरकार ने उससे ज्यादा जानकारी नहीं मांगी और उसके मैसेज का जवाब नहीं दिया।

    जासूसी

    दुनियाभर में 1,400 लोगों को बनाया गया निशाना

    गुरुवार को पता चला कि इजरायली कंपनी एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाईवेयर की मदद की मदद से दुनियाभर के 1,400 लोगों की जासूसी की गई है।

    यह स्पाईवेयर व्हाट्सऐप की मदद से उनके फोन में इंस्टॉल किया गया।

    इस मामले में व्हाट्सऐप ने अमेरिका की एक अदालत में एनएसओ ग्रुप पर उसके सर्वर का गलत इस्तेमाल करने और शर्तों के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दायर किया है।

    इन 1,400 लोगों में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, सरकारी अधिकारी आदि शामिल हैं।

    प्रतिक्रिया

    व्हाट्सऐप के जवाब पर सूत्रों ने क्या कहा?

    सरकारी सूत्रों ने व्हाट्सऐप की पहले बयान पर प्रतिक्रिया देेते हुए कहा कि कंपनी ने भारतीय एजेंसी CERT-IN को इस मामले की जानकारी दी थी, लेकिन यह पूरी तरह तकनीकी थी और कंपनी ने यह नहीं बताया था कि भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी का उल्लंघन किया जा रहा है।

    सूत्रों ने कहा कि इसमें केवल तकनीकी समस्या के बारे में बताया गया था। भारतीय यूजर्स की जासूसी को लेकर इसमें कुछ नहीं कहा गया था।

    जासूसी

    भारत में लगभग दो दर्जन पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को बनाया गया निशाना

    गुरुवार सुबह खबरें आई थीं कि पेगासस के जरिए लगभग दो दर्जन पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और वकीलों की जासूसी की गई है।

    यह जासूसी मई महीने तक चली। गौरतलब है कि मई में देश में लोकसभा चुनाव हुए थे।

    वहीं गृह मंत्रालय ने इस मामले में सरकार की भूमिका होने से इनकार किया है। मंत्रालय ने आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा कि ऐसे आरोप लगाकर सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

    जानकारी

    दुनियाभर में 1,400 लोगों को बनाया गया निशाना

    व्हाट्सऐप के जरिए जासूसी की खबरें सामने आने के बाद दुनियाभर में विवाद छिड़ा हुआ है। दुनियाभर के लगभग 1,400 लोगों की जासूसी करने की खबरे हैं। इस पूरे मामले के बारे में आप यहां क्लिक कर विस्तार से जान सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गृह मंत्रालय
    व्हाट्सऐप
    भारत सरकार
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    गृह मंत्रालय

    सरकार ने अलोक वर्मा को सुनाया फरमान, रिटायरमेंट के आखिरी दिन आना होगा ऑफिस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    ममता बनर्जी के धरने में शामिल हुए पुलिस अधिकारियों के मेडल छीन सकती है मोदी सरकार पश्चिम बंगाल
    मानवता की शानदार मिसाल, CRPF जवान ने घायल नक्सली को खून देकर बचाई जान ट्विटर
    अब हर इमरजेंसी के लिए 112 नंबर पर करें कॉल, आज से शुरू होगी हेल्पलाइन भारत की खबरें

    व्हाट्सऐप

    श्रीलंकाः मस्जिदों पर पत्थरबाजी, सरकार ने फेसबुक और व्हाट्सऐप पर लगाया प्रतिबंध फेसबुक
    व्हाट्सऐप में आई बड़ी खामी, तुरंत अपडेट करें ऐप नहीं तो हो सकता है नुकसान सोशल मीडिया
    महाराष्ट्र: पति ने पत्नी को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज मुस्लिम
    फेसुबक ने किया ऐलान, अगले साल से व्हाट्सऐप पर दिखेंगे ऐड फेसबुक

    भारत सरकार

    अनुच्छेद 370: संयुक्त राष्ट्र जाएगा पाकिस्तान, लद्दाख को लेकर चीन भी कूदा, कहा- फैसला स्वीकार नहीं भारत की खबरें
    राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर करारा हमला, कहा- भगवान ऐसा पड़ोसी किसी को न दे भारत की खबरें
    लद्दाख के पास लड़ाकू विमान तैनात कर रहा है पाकिस्तान, भारत की कड़ी नजर भारत की खबरें
    जम्मू-कश्मीर में सीमा पार पाकिस्तान से आतंकवाद का खतरा बरकरार, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर भारत की खबरें

    केंद्र सरकार

    सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- जम्मू-कश्मीर में जल्द सामान्य हालात बनाएं केंद्र, राष्ट्रीय सुरक्षा का रखें ध्यान भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस, पूछा- क्या हिरासत में हैं फारूक अब्दुल्ला? कश्मीर
    केंद्र सरकार ने लिए दो बड़े फैसले: ई-सिगरेट पर लगा प्रतिबंध, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस प्रकाश जावड़ेकर
    सीवर में मौतें: SC की केंद्र को फटकार, कहा- कोई देश नागरिकों को मरने नहीं भेजता भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025